LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

ट्रैक्टर दुर्घटना में 14 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, बेलगाम रफ्तार ने छीनी मासूम जिंदगी, परिवार में पसरा मातम

Nawada road accident
Nawada road accident- फोटो : news4nation

Bihar News : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव में शुक्रवार को एक सड़क दुर्घटना में 14 वर्षीय बालक सनी कुमार की मौत हो गई। उसे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया था। मृतक सनी कुमार पन्नालाल राजवंशी का पुत्र था। स्थानीय लोगों के अनुसार, सनी कुमार घर के बाहर था जब एक अनियंत्रित गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी।


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सनी कुमार के शव को नरहट अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

Diarch GO


पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से चालक फरार है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ट्रैक्टर किसका था और चालक कहां भाग गया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही सामने आई है।


इस घटना के बाद चैनपुरा और आसपास के गांवों में लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़कों पर ट्रैक्टरों की अनियंत्रित गति के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे खासकर बच्चों की जान को खतरा है। उन्होंने प्रशासन से ट्रैक्टरों की रफ्तार पर अंकुश लगाने और चालकों के लिए लाइसेंस व नियमों का पालन अनिवार्य करने की मांग की है। पुलिस ने जांच तेज कर दी है और जल्द ही फरार चालक को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

NSIT
Nsmch

अमन की रिपोर्ट