LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar news: महिला ने दिया जुड़वा नहीं, एक साथ तीन बच्चों को जन्म , मां और नवजात पूरी तरह स्वस्थ

Bihar news: एक साथ तीन बच्चों , दो बेटियों और एक पुत्र को जन्म दिया। यह खबर फैलते ही परिवार और गांव में जश्न का माहौल बन गया और स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई।

Bihar news: महिला ने दिया जुड़वा नहीं, एक साथ तीन बच्चों को
PHC में गूंजी तीन किलकारियां- फोटो : reporter

Bihar news:नालंदा जिले के रहुई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार का दिन खुशियों से भर गया। बेलदारी पर गांव निवासी जलंधर बिंद की पत्नी सीमा कुमारी ने एक साथ तीन बच्चों – दो बेटियों और एक पुत्र को जन्म दिया। यह खबर फैलते ही परिवार और गांव में जश्न का माहौल बन गया और स्वास्थ्य केंद्र में भी भीड़ जुट गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी प्रेम शंभू ने बताया कि तीनों शिशुओं का जन्म सफलतापूर्वक हुआ है। भले ही उनका वजन सामान्य से थोड़ा कम है, लेकिन फिलहाल सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।एक बच्ची का वजन 1 किलो,दूसरी बच्ची का वजन 1.5 किलो,पुत्र का वजन 1.5 किलो है।

Diarch GO

जन्म के तुरंत बाद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने बच्चों की गहन जांच की और उन्हें विशेष देखरेख में रखा गया। मां सीमा कुमारी की स्थिति भी स्थिर है और स्वास्थ्यकर्मी लगातार उनकी निगरानी कर रहे हैं।एक साथ तीन बच्चों के जन्म की यह खबर पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। परिजन और ग्रामीण इसे सौभाग्य की घटना बता रहे हैं। परिजनों के चेहरे पर खुशी और गर्व झलक रहा है।

चिकित्सकों का कहना है कि चूंकि नवजातों का वजन अपेक्षाकृत कम है, इसलिए उन्हें कुछ दिन तक विशेष देखभाल और निगरानी की आवश्यकता होगी। फिलहाल उन्हें नियमित जांच और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि उनका विकास स्वस्थ तरीके से हो सके।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय