LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

चेकिंग के दौरान कार से हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार, जमीन कब्जा दिलाने जा रहे थे आरोपी

चेकिंग के दौरान कार से हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार, जमीन कब्जा
चेकिंग के दौरान कार से हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार,- फोटो : REPORTER

N4N डेस्क: बिहार की नालन्दा पुलिस को वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। सोहसराय थाना क्षेत्र के चौक पर शनिवार सुबह एक काले रंग की एक्सयूवी कार को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान उसमें सवार तीन युवकों के पास से हथियार, नकदी और मोबाइल जब्त किए गए।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी आधार पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान उक्त वाहन में बैठे युवकों के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन, एक देशी कट्टा और दस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उनके पास से दस हजार नौ सौ पांच रुपये नकद और चार मोबाइल फोन भी मिले हैं।

Diarch GO

गिरफ्तार युवकों में नालंदा के अमहारा निवासी पवन कुमार, गोपालगंज जिले के कुचायकोट निवासी कुशल पांडेय और गया के माणपुर निवासी युवराज है। डीएसपी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि तीनों चांदी थाना क्षेत्र में एक विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने के लिए जा रहे थे। छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष राजमणि दरोगा मनीष कुमार, गौरी शंकर ठाकुर पीटीसी विनीत कुमार ,सुनील कुमार और  राजकुमार शामिल थे।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट