LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Politics : सीएम नीतीश के गृह जिले में ग्रामीणों ने रोका पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का काफिला, जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Politics : सीएम नीतीश के गृह जिले में ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी का काफिला रोक दिया. जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया.....जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar Politics : सीएम नीतीश के गृह जिले में ग्रामीणों ने रोक
पूर्व सीएम का रोका काफिला - फोटो : RAJ

NALANDA : भूमि विवाद में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद शनिवार को हिलसा में बवाल मच गया। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मीना बाजार के पास रखकर हिलसा-एकंगरसराय मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का काफिला भी जाम में फंस गया। आक्रोशित लोगों ने न सिर्फ काफिले को रोक लिया, बल्कि जमकर हंगामा भी किया।

मृतक की पहचान जूनियर गांव निवासी अनवर हुसैन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, 13 जुलाई को खेत में मेढ़ काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस घटना में कुल सात लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल अनवर का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा था, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई।

मौत की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का काफिला मौके से गुजर रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने काफिले को घेर लिया और मांझी से फरियाद की।

ग्रामीणों और परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि घटना को दो सप्ताह बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, जाम नहीं हटेगा। पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने मौके पर परिजनों से बातचीत की और न्याय का आश्वासन दिया।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट