LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Nalanda News : सड़क जाम खत्म कराने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, कई आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Nalanda News : सड़क जाम खत्म कराने पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों

NALANDA : जिले के एकंगरसराय थाना क्षेत्र के रक्शा गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट में एक राजद नेता घायल हो गया। घायल युवक की पहचान रक्शा गांव निवासी हेमंत कुमार के रूप में हुई है, जिसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने एकंगरसराय-हिलसा पथ को रक्शा गांव के समीप दो घंटे तक जाम कर दिया। 

इस दौरान लोगों ने आरोपित बदमाशों की एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही डीएसपी ,एकंगरसराय थानाध्यक्ष समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया। पुलिस किसी तरह आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर जाम हटवाया। 

Diarch GO

बताया जाता है कि परथु गांव निवासी पवन सिंह रक्सा गांव के समीप जमीन खरीदे थे। मकान तक आने-जाने के लिए रास्ते को लेकर जख्मी और पवन सिंह के बीच विवाद हो गया। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे चलना शुरू हो गया। इसी में हेमंत कुमार जख्मी हो गया।

डीएसपी गोपाल कृष्ण ने बताया कि हंगामा कर रहे बदमाशों की पहचान की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायल युवक की हालत ठीक है। कुछ लोगों ने शुरुआत में गोली लगने की बात बताई थी जो कि सरासर गलत है मारपीट में सिर में चोट लगी है ।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट