LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

मंत्री श्रवण कुमार और विधायक पर ग्रामीणों का हमला, एक किलोमीटर तक भागकर बचाई जान, इलाका छावनी में तब्दील

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

मंत्री श्रवण कुमार और विधायक पर ग्रामीणों का हमला, एक किलोमी
मंत्री श्रवण कुमार और विधायक पर ग्रामीणों का हमला- फोटो : social Media

नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावां गांव में मंगलवार को उस वक्त बड़ा हंगामा हो गया, जब सड़क हादसे में मारे गए 9 लोगों के परिजनों से मिलने पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार और  हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी उर्फ प्रेम मुखिया पर  ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

Diarch GO

तीन दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद मंत्री और विधायक बुधवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने गांव पहुंचे थे।

मंत्री और विधायक ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और गांव से लौटने लगे।इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों नेताओं से कुछ देर और रुकने की मांग की।मंत्री ने कहा कि सभी पीड़ित परिवारों से मुलाकात हो चुकी है और उन्हें आगे के कार्यक्रम में जाना है। इस जवाब से नाराज ग्रामीण उग्र हो गए।

NSIT
Nsmch

ग्रामीणों का आरोप था कि विधायक के कहने पर ही हादसे वाले दिन उन्होंने जाम हटाया था, लेकिन अब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला है। इससे गुस्साई भीड़ ने पहले वहां मौजूद स्थानीय पत्रकार और विधायक को घेर लिया और फिर लाठी-डंडे लेकर नेताओं पर टूट पड़ी।

हमले की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुट गई। फिलहाल गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय