LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime - माइक्रो फाइनेंसकर्मी से हुई छिनतई को लेकर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, दो अपराधी गिरफ्तार, हथियार और नकदी बरामद

Bihar Crime - माइक्रो फाइनेंस कर्मी से हुई छिनतई की घटना को पुलिस ने गंभीरत से लिया और मामले में दो अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

Bihar Crime - माइक्रो फाइनेंसकर्मी से हुई छिनतई को लेकर पुलि

Nalanda - सारे थाना क्षेत्र में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक फील्ड ऑफिसर से हुई छिनतई की घटना का पुलिस ने एक दिन में खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल दो मुख्य अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, एक देसी पिस्तौल और 30 हजार नकद भी बरामद किया है।

सदर डीएसपी नुरुल हक ने बताया कि 9 जुलाई की रात जमुई निवासी वीरेंद्र कुमार माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत फील्ड ऑफिसर हैं वे बेनार होते हुए बिंद रोड की ओर जा रहे थे। उसी दौरान एक स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया और फरार हो गए। 

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए  दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान जंगीपुर निवासी दिलीप पासवान के पुत्र कुन्दन कुमार और अस्थावां थाना के रामीबिगहा निवासी स्व. शंकर राम के पुत्र रॉबिन उर्फ चंदु कुमार है। 

पुलिस ने इनके पास से एक देसी पिस्तौल, घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और छीने गए 30 हजार नकद बरामद किए हैं। इसके अतिरिक्त एक विधि विरुद्ध बालक को भी निरुद्ध किया गया है, जो इस घटना में शामिल था। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रितु राजकुमार केरल पुलिस बल के जवान शामिल थे।

NSIT
Nsmch