LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

bihar police - वरीय अधिकारी से परेशान होकर एएसआई ने थाना परिसर में खुद को मा्री गोली, मचा हड़कंप

bihar police - अपने वरीय अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान होकर एएसआई ने थाना परिसर में खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया है।

bihar police - वरीय अधिकारी से परेशान होकर एएसआई ने थाना परि
एएसआई ने खुद को मारी गोली- फोटो : प्रणय राज

Nalanda  - नालंदा जिले के हरनौत थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) रामपुकार यादव द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना से पुलिस महकमे और स्थानीय क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एएसआई ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद उन्हें स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना के हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मामले की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल समेत आसपास के कई थानों की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर हरनौत थाना परिसर के गेट को बंद कर दिया गया है ताकि बेवजह लोग परिसर में जाकर जांच में बाधा न उत्पन्न कर दें। 

डीएसपी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

NSIT
Nsmch

 वहीं स्थानीय लोगों में चर्चा है कि एएसआई रामपुकार यादव बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।  उन्हें वरीय अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

रिपोर्ट - प्रणय राज