LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

महाजन के दबाव और बेइज्जती से तंग आकर पहले बनाया वीडियो, फिर जहर खाकर दी जान

Bihar News : कर्ज के बोझ तले युवक ने सुसाइड कर अपनी जान दे दी। युवक पर सुदखोरों द्वारा बार-बार कर्ज लौटाने का दबाव बनाया जा रहा था और उससे बेइज्जत किया जा रहा था। जिसे वह सहन नहीं कर पाया....

महाजन के दबाव और बेइज्जती से तंग आकर पहले बनाया वीडियो, फिर

Nalanda : जिले से एक बड़ी घटना सामने आई है। जहां दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ासराय गांव में महाजन के दबाव से तंग आकर एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान संतोष कुमार के रूप में हुई है, वह शादी समारोहों में फूलों की सजावट का काम करता था।


कर्ज चुकाने के महाजन करता था बेइज्जत

पिता उपेंद्र मालाकार ने बताया कि संतोष ने गांव के ही कुछ लोगों वीरमणि यादव, पिंटू यादव और मनोज यादव से ब्याज पर कर्ज लिया था। बीते कई महीनों से कर्ज चुकाने को लेकर उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। सूदखोरों की प्रताड़ना और बार-बार की जा रही मांग से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। बताया जाता है कि घटना से एक दिन पहले भी कर्जदाताओं द्वारा उसे कथित तौर पर बेइज्जत किया गया, जिससे वह अंदर तक टूट गया था।

Diarch GO


सुसाइज से पहले बनाया वीडियो

आत्मघाती कदम उठाने से पहले संतोष ने एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताते हुए कर्जदाताओं के नाम उजागर किए हैं। इसके बाद उसने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद भी उसने हिम्मत जुटाकर खुद ही परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया गया है, ताकि वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा सके।

NSIT
Nsmch


थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है । शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कर्म का पता चल सकेगा।


राज की रिपोर्ट