LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : नालंदा में बेटे की चाहत में गयी तीन जानें, मां और दो बेटियों की हुई मौत, परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देने का लगाया आरोप

Bihar News : नालंदा में बेटे की चाहत में गयी तीन जानें, मां

NALANDA : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के जगतनंदनपुर गांव में पुत्र की चाह से जुड़ी एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ज़हर खाने से एक विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस त्रासदी ने न सिर्फ एक परिवार को तबाह कर दिया, बल्कि समाज में आज भी मौजूद बेटियों के प्रति भेदभाव की कड़वी सच्चाई को उजागर कर दिया है।

मृतका की पहचान कविता कुमारी के रूप में हुई है। उनकी शादी करीब 10 वर्ष पहले जगतनंदनपुर गांव निवासी पिंटू यादव से हुई थी। शादी के बाद कविता ने दो बेटियों गुंजन और सपना को जन्म दिया। मायके पक्ष का आरोप है कि बेटे को जन्म नहीं देने के कारण कविता को ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी और मानसिक रूप से उसे तोड़ा जाता था।

Diarch GO

मायके वालों का कहना है कि यही प्रताड़ना अंततः इस खौफनाक अंजाम तक पहुंची। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष ने कविता और उसकी दोनों बेटियों को ज़हर देकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। यह घटना केवल एक हत्या नहीं, बल्कि उस सामाजिक सोच पर करारा तमाचा है, जहां आज भी बेटियों को बोझ समझा जाता है।

घटना की सूचना मिलते ही रहुई थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया है, ताकि हर पहलू की वैज्ञानिक जांच की जा सके। फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल भेज दिया है। मामले में हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है और पुलिस सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट