LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : नालंदा में भगवान के घर में चोरी, चोरों ने मंदिर से गायब किये लाखों के जेवरात, दान पेटी लेकर हुए फरार

Bihar Crime News : नालंदा में बेख़ौफ़ चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा. मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात और दान पेटी को गायब कर दिया.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में भगवान के घर में चोरी, चोरों ने
भगवान के घर में चोरी - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना के समीप पुराने दुर्गा मंदिर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर माता के श्रृंगार सहित कई कीमती सामानों की चोरी कर ली। चोरों ने सोने का नथिया, टीका, चांदी का मुकुट, कमरधन्नी सहित अन्य आभूषण और मंदिर की दान-पेटी भी उड़ा ली। 

मंगलवार सुबह जैसे ही चोरी की खबर फैली, स्थानीय लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। सूचना मिलते ही दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। 

Diarch GO

मंदिर के पुजारी पप्पू पांडेय ने बताया कि उन्हें मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि मंदिर का मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। जब वे पहुंचे तो देखा कि मंदिर में विराजमान मां दुर्गा के श्रृंगार के सभी जेवर गायब हैं। चोरों ने लोहे के किसी औजार से मंदिर का ताला तोड़ा और अंदर रखे शीशे के बॉक्स को तोड़कर आभूषणों की चोरी कर ली। इसके साथ ही दान-पेटी भी अपने साथ ले गए।

थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट