LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime News : नालंदा में अफीम की खेती पर कसा शिकंजा, 10 कट्ठा में लहलहाती फसल को पुलिस ने ट्रैक्टर से रौंदा

Bihar Crime News : नालंदा में करीब 10 कट्ठे में लगे अफीम की खेती पर पुलिस ने ट्रैक्टर चला दिया. जिसके बाद मादक पदार्थ कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में अफीम की खेती पर कसा शिकंजा, 10
अफीम की खेती पर चला ट्रैक्टर - फोटो : RAJ

NALANDA : परवलपुर थाना क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी और सख्त कार्रवाई करते हुए अफीम की अवैध खेती का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मई पंचायत के अस्तुपुर गांव में छापेमारी कर करीब 8 से 10 कट्ठा में लगी अफीम की फसल को ट्रैक्टर चलाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया। 

इस कार्रवाई का नेतृत्व परवलपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने किया। सुबह 6 बजे से शुरू हुआ अभियान दोपहर 1 बजे तक चला। टीम की मौजूदगी से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा और अवैध नशा कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया।

Diarch GO

उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने कहा कि अवैध रूप से अफीम की खेती किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि संबंधित भू-स्वामियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और जांच के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि पूरी कार्रवाई मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की गई।

मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार ने बताया कि गांव में कुछ लोग निजी उपयोग के लिए अफीम की खेती करते हैं, जिससे पोस्तादाना प्राप्त होता है। हालांकि उन्होंने बड़े पैमाने पर खेती किए जाने से इनकार किया।

NSIT
Nsmch

अस्तुपुर गांव में पहले भी अफीम की खेती को लेकर विवाद हो चुका है। करीब दो वर्ष पूर्व इसी मुद्दे को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई थी, जिसमें बच्चों की हत्या तक की बात सामने आई थी। उस समय इसे लेकर राजनीतिक साजिश के तहत पुलिस को सूचना दिए जाने की चर्चा भी हुई थी।

राज की रिपोर्ट