LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Nalanda Crime News : बच्चों का विवाद सुलझाने गए युवक को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Nalanda Crime News : बच्चों का विवाद सुलझाने गए युवक को बदमा

NALANDA : जिले के रहुई थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के खंधा में बच्चों के आपसी विवाद को सुलझाने गए एक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली युवक के जबड़े में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बिंद थाना क्षेत्र के मसिया डीह गांव निवासी स्व. प्यारे पासवान के पुत्र अजय पासवान  है। 

परिजनों ने बताया कि गांव में बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। सूचना मिलते ही अजय मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान विवाद में शामिल एक पक्ष के लोगों ने अचानक राइफल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में अजय के जबड़े में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की मदद से अजय को आनन-फानन में बिहारशरीफ के मॉडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

विवाद किन-किन पक्षों के बीच हुआ, इस संबंध में अब तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष कुणाल कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है मामले की छानबीन की जा रही है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट