LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime : अकेली महिला... और भेड़ियों का झुंड, नालंदा में सरेराह लूटी गई महिला की अस्मत, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : नालंदा में महिला के साथ हैवानियत की गयी है. जहाँ सरेराह उसकी अस्मत लूटकर वीडियो वायरल किया गया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.......पढ़िए आगे

Bihar Crime : अकेली महिला... और भेड़ियों का झुंड, नालंदा में
महिला की लूटी अस्मत - फोटो : RAJ

NALANDA : नालंदा जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र में मानवता को कलंकित करने वाली एक बेहद गंभीर घटना सामने आई है। यहाँ एक विवाहित महिला के साथ न केवल सरेआम बदसलूकी की गई, बल्कि विरोध करने पर उसकी मर्यादा को तार-तार करते हुए उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।  हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मामला बीते 26 मार्च की शाम का है जब पीड़िता घरेलू सामान लेने के लिए पास की एक किराने की दुकान पर गई थी। वापसी के दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। जब पीड़िता ने अपनी सुरक्षा के लिए शोर मचाया और साहस दिखाते हुए उनका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने क्रूरता दिखाते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और उसे अर्धनग्न कर प्रताड़ित किया। इसी बीच अपराधियों ने इस पूरी शर्मनाक हरकत का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जिसे बाद में समाज में पीड़िता को अपमानित करने के उद्देश्य से इंटरनेट पर वायरल कर दिया गया।

Diarch GO

जब लिखित शिकायत नूरसराय थाने में दर्ज कराई गई, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई, जिसने गांव में दबिश देकर मुख्य आरोपी अशोक यादव और मतलू महतो उर्फ नवनीत कुमार नरोत्तम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले का तीसरा आरोपी रविकांत कुमार फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। 

डीएसपी ने बताया कि महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा । महिला का पति रोजी रोजगार के लिए महाराष्ट्र में रहता है । वह सास ससुर के साथ गांव पर ही रहती है ।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट