LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Politics : तेजप्रताप को अपने ही घर में लड़नी होगी हक़ की लड़ाई, मंत्री जीवेश कुमार ने कसा तंज, कहा-लालू ने 'लाल-लाल' कहकर बिगाड़ा, अब खुद ही लगाया ब्रेक

Bihar Politics : तेजप्रताप को अपने ही घर में लड़नी होगी हक़ की

NALANDA : बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल में चल रही उठापटक और तेज प्रताप यादव की निष्कासन की घटना को लेकर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने अपने बेटे तेजप्रताप को ‘लाल-लाल’ कहकर सिर पर चढ़ा लिया, लेकिन अब खुद ही उन पर ब्रेक लगाने की नौबत आ गई है। मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि तेज प्रताप को अब अपने हक की लड़ाई अपने ही घर में लड़नी होगी। मंत्री जीवेश कुमार नालंदा जिले के एकंगरसराय नगर पंचायत के दौरे पर पहुंचे थे।

राजद के अंदर तेज प्रताप यादव को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किए जाने पर मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा, "यह ‘लारा-लप्पा’ सिर्फ दिखावा है। जब तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगे और ऐश्वर्या राय के साथ अन्याय हुआ, तब अगर लालू प्रसाद यादव ने न्याय किया होता तो आज यह नौबत नहीं आती। अब जब तेज प्रताप पर खुद की पार्टी की साख को खतरा महसूस हुआ, तब उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।”

मंत्री ने कहा कि तेज प्रताप को लेकर जो घटनाएं बीते दो दिनों से सामने आ रही हैं, अगर वे साबित होती हैं तो न केवल उन्हें दो साल से अधिक की सजा हो सकती है, बल्कि उनकी विधायकी भी खतरे में पड़ सकती है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट