LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: सीएम के गृह जिले में सुपरवाइजर गुंडा का तांडव, सफाईकर्मियों को डंडे से पीटा, औरतों को धक्का, सिस्टम पर चढ़ा गुस्सा

Bihar News:सुपरवाइजर बंटी कुमार ने स्टाफ को "मोबाइल जमा करो" का हुक्म सुनाया। मामला इतना गरमाया कि झाड़ू पकड़ने वाले हाथों में इस बार विरोध की मशाल थी।

Supervisor goon s rampage
सीएम के गृह जिले में सुपरवाइजर गुंडा का तांडव- फोटो : reporter

Bihar News:हम काम करने आते हैं या गालियां और डंडे खाने?" ये सवाल नालंदा के  हरनौत के सफाईकर्मियों ने तब पूछा जब उनका सब्र का बाँध आज टूट गया।हरनौत नगर पंचायत कार्यालय में शुक्रवार की सुबह तब बवाल मच गया, जब सुपरवाइजर बंटी कुमार ने स्टाफ को "मोबाइल जमा करो" का हुक्म सुनाया। मामला इतना गरमाया कि झाड़ू पकड़ने वाले हाथों में इस बार विरोध की मशाल थी।

कर्मियों ने विरोध किया तो बंटी और उसके साथी  बबलू यादव, जामुन यादव, छोटू यादव, रोशन कुमार और बाबू ठाकुर ने लाठी-डंडे और जुबानी गुंडई के साथ हमला बोल दिया।

Diarch GO

घटना में कई सफाईकर्मी ज़ख़्मी हुए हैं, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। पीड़ित महिला कर्मी आशा कुमारी की आंखें रोते हुए कहती हैं, "ये आदमी पहले भी हमें तंग करता था, लेकिन आज तो हद ही कर दी। औरतों को गाली देना, धक्का देना और मारना... क्या यही है सम्मान हमारी मेहनत का?"

विवाद के बाद दर्जनों सफाईकर्मी काम छोड़कर नगर पंचायत कार्यालय पर धरने पर बैठ गए और थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। हरनौत थाने में केस दर्ज होते ही पूरे इलाके में सफाई व्यवस्था ठप पड़ गई।

NSIT
Nsmch

आंदोलित कर्मियों का सीधा ऐलान है "जब तक आरोपी सुपरवाइजर और उसके गैंग को बर्खास्त नहीं किया जाएगा, हम एक झाड़ू भी नहीं उठाएंगे।"

पीड़ित त्रिदेव कुमार ने बताया कि मारपीट में कई साथियों के हाथ-पैर में गंभीर चोटें आई हैं। "हम शहर को चमकाते हैं, मगर हमें मिलती है बेइज्ज़ती, लात-डंडे। अब नहीं!" 

घटना के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और आरोपी सुपरवाइजर से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों ही बयान देने से बचते रहे।

पुलिस ने FIR दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय