LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: रत्नागिरी पर्वत के घने जंगल में फंसे दो विदेशी पर्यटक, पुलिस और BSAP जवानों की सूझबूझ से हुआ सफल रेस्क्यू

Bihar News: रत्नागिरी पर्वत पर ट्रेकिंग के दौरान दो विदेशी पर्यटक घने जंगल में रास्ता भटक कर फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद पुलिस और BSAP (बिहार सैन्य पुलिस) के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

Successful rescue of two foreign
रत्नागिरी पर्वत पर फंसे दो विदेशी पर्यटक- फोटो : reporter

Bihar News: राजगीर से रविवार शाम को एक राहत भरी खबर सामने आई है। यहां के प्रसिद्ध रत्नागिरी पर्वत पर ट्रेकिंग के दौरान दो विदेशी पर्यटक घने जंगल में रास्ता भटक कर फंस गए, जिन्हें काफी मशक्कत के बाद पुलिस और BSAP (बिहार सैन्य पुलिस) के जवानों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

BSAP जवान की सूचना पर तेजी से हुआ रेस्क्यू

जानकारी के मुताबिक, रविवार की शाम को रत्नागिरी पर्वत के पास गश्त कर रहे एक BSAP जवान की नजर ऊंचाई से इशारे करते दो विदेशी पर्यटकों पर पड़ी। संदेह होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस हरकत में आई और एक टीम मौके पर भेजी गई।

घने जंगल और अंधेरे के बीच किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन

रत्नागिरी पर्वत का क्षेत्र पहाड़ी और घने जंगलों से घिरा हुआ है। शाम का समय होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पुलिस ने सूझबूझ और लोकल गाइड की मदद से दोनों पर्यटकों को सही-सलामत बाहर निकाला।

पर्यटकों ने जताया आभार

रेस्क्यू के बाद दोनों विदेशी नागरिकों ने पुलिस और BSAP जवानों का आभार जताया और कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि इतनी तेजी से उन्हें मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि दोनों पर्यटक अकेले ट्रेकिंग पर निकले थे और गूगल मैप्स के भरोसे चल रहे थे, लेकिन नेटवर्क समस्या और जटिल रास्तों के कारण फंस गए।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की सतर्कता ने बचाई जान

इस घटना ने एक बार फिर साबित किया कि संकट की घड़ी में प्रशासन की तत्परता और समन्वय से बड़ी दुर्घटनाओं को टाला जा सकता है। स्थानीय प्रशासन ने इस मौके पर सभी पर्यटकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में ट्रेकिंग या भ्रमण करते समय गाइड या सुरक्षा कर्मियों की मदद लें और अकेले यात्रा करने से बचें।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय