LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Road Accident : नालंदा में ड्यूटी पर तैनात दारोगा की सड़क हादसे में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar Road Accident : नालंदा में किसी केस के अनुसंधान के लिए जा रहे दारोगा की सड़क हादसे में मौत हो गयी. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : नालंदा में ड्यूटी पर तैनात दारोगा की स
सड़क हादसे में दारोगा की मौत - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के चंडी थाना क्षेत्र के कचरा भेड़िया गांव के समीप एनएच पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान वैशाली जिले के दिलावरपुर गांव निवासी स्वर्गीय नंद प्रसाद सिंह के 51 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार सिंह के रूप में की गई है। 

मिली जानकरी के मुताबिक नन्द प्रसाद सिंह 2018 से नवादा जिले में कार्यरत थे। वर्तमान में मुफस्सिल थाना में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। सोमवार को एक मामले के अनुसंधान में महुआ जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। 

थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

उधर इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। 

नालंदा से राज की रिपोर्ट