LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

Bihar News : नालंदा में SA इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने किया जमकर हंगामा, सेंटर मैनेज के नाम पर अवैध वसूली का लगाया आरोप

Bihar News : सिलाव प्रखंड के भुई रोड स्थित सिकंदरा गांव के एसए इंस्टीच्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने मंगलवार को कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया.......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में SA इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों
छात्रों ने किया हंगामा - फोटो : SOCIAL MEDIA

NALANDA : नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड अंतर्गत भुई रोड स्थित सिकंदरा गांव के 'एसए इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग' में मंगलवार को छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया। सत्र 2023-27 और 24-28 के लगभग 120 छात्र संस्थान की बदहाली और अवैध वसूली के विरोध में आंदोलन पर उतर आए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बाद में कॉलेज निदेशक, प्रखंड विकास पदाधिकारी और स्थानीय थानाध्यक्ष की मौजूदगी में छात्रों के साथ वार्ता की गई। कॉलेज प्रशासन द्वारा मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद ही हंगामा शांत हुआ।

हंगामा कर रहे छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रशासन ने नियमित शुल्क के अलावा परीक्षा में 'सेंटर मैनेज' करने के नाम पर प्रति छात्र डेढ़ से दो लाख रुपये की अवैध राशि वसूली थी। हालांकि, परीक्षा में सेंटर मैनेज नहीं हो सका और अधिकांश छात्र अनुत्तीर्ण हो गए। परीक्षा परिणाम खराब होने के बाद छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। छात्रों ने यह भी बताया कि तीन दिन पूर्व भी पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में वार्ता हुई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर उन्होंने सीओ और बीडीओ को लिखित आवेदन देकर निदेशक को बुलाने की मांग की।

Diarch GO

अवैध वसूली के आरोपों के अलावा छात्रों ने संस्थान में शैक्षणिक और बुनियादी सुविधाओं के घोर अभाव पर भी सवाल उठाए। आंदोलनरत छात्रों की प्रमुख मांगों में सेंटर मैनेज के नाम पर ली गई राशि की तत्काल वापसी, योग्य फैकल्टी द्वारा नियमित पढ़ाई, गुणवत्तापूर्ण क्लिनिकल व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग की व्यवस्था और सुचारू बस सेवा की सुविधा प्रदान करना शामिल है। छात्रों का कहना है कि भारी-भरकम फीस लेने के बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बीडीओ और थानाध्यक्ष की मध्यस्थता में कॉलेज परिसर में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई। निदेशक की उपस्थिति में प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को सुना और संस्थान प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि छात्रों की सभी जायज मांगों का शीघ्र समाधान निकाला जाएगा, जिसके बाद छात्रों ने अपना विरोध-प्रदर्शन समाप्त किया।

NSIT
Nsmch

दूसरी ओर, कॉलेज के निदेशक ने सेंटर मैनेज करने के नाम पर रुपये लेने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए गलत बताया है। उन्होंने कहा कि संस्थान पर लगाए गए वित्तीय गड़बड़ी के आरोप बेबुनियाद हैं, हालांकि वे छात्रों की सुविधाओं से जुड़ी जायज मांगों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों के अनुत्तीर्ण होने के कारण यह असंतोष गहराया है।

राज की रिपोर्ट