LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

अस्पताल में कांच के डिब्बे में सांप देख भागे लोग, पुलिसकर्मी ने सांप पकड़कर बचाई अपनी जान, जूते में छिपा था मौत का साया

Bihar News: मॉडल अस्पताल में उस वक्त सनसनीखेज मंजर देखने को मिला, जब एक पुलिसकर्मी अपने साथ कांच के डिब्बे में जिंदा सांप लेकर इलाज कराने पहुंच गया।

Snake Found in Hospital Box
कांच के डिब्बे में सांप - फोटो : social Media

Bihar News:  मॉडल अस्पताल में उस वक्त सनसनीखेज मंजर देखने को मिला, जब एक पुलिसकर्मी अपने साथ कांच के डिब्बे में जिंदा सांप लेकर इलाज कराने पहुंच गया। यह वाकया न सिर्फ हैरतअंगेज था, बल्कि वहां मौजूद हर शख्स के लिए दहशत और हैरानी का सबब बन गया।वाक्या नालंदा के बिहार शरीफ का है।

बताया जाता है कि वीरेंद्र महतो, जो डायल 112 की टीम में मुस्तैदी से तैनात हैं और पचासा मोड़ पर अपनी ड्यूटी निभाते हैं, रोज की तरह अपने फर्ज पर जाने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। जैसे ही उन्होंने अपना जूता पहना, उसमें पहले से छिपे जहरीले सांप ने उनके पैर में डस लिया। एक पल के लिए तो हालात खौफनाक हो गए, लेकिन वीरेंद्र महतो ने हिम्मत और होशियारी का जबरदस्त मुजाहिरा किया।

Diarch GO

घबराने के बजाय उन्होंने फौरन सांप को काबू में किया और उसे कांच के डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद बिना वक्त गंवाए वह सीधे अस्पताल की ओर रवाना हो गए। जब वह अस्पताल पहुंचे, तो उनके हाथ में कांच के डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीजों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। हर कोई इस अजीबोगरीब मंजर को देखकर दंग रह गया।

डॉक्टरों ने फौरन इलाज शुरू किया और जांच के बाद बताया कि सांप छोटा था, जिसकी वजह से जहर का असर ज्यादा खतरनाक नहीं हुआ। फिलहाल वीरेंद्र महतो की हालत पूरी तरह स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं।

NSIT
Nsmch

यह पूरा वाकया एक बड़ी सीख भी देता है अक्सर हम जल्दबाजी में जूते-चप्पल पहन लेते हैं, लेकिन एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। एहतियात बरतना बेहद जरूरी है, ताकि ऐसे खतरनाक हादसों से बचा जा सके।