LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : राजगीर से खुल रही श्रद्धा की बस, माँ वैष्णो देवी समेत कई धामों का कराया जाएगा दर्शन, बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग को किराए में मिलेगी छूट

Bihar News : राजगीर से धार्मिक स्थलों की यात्रा करनेवाले लोगों के अच्छी खबर है. जहाँ से उत्तर भारत के कई तीर्थों के लिए विशेष यात्रा पैकेज लांच किया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : राजगीर से खुल रही श्रद्धा की बस, माँ वैष्णो देव
विशेष यात्रा पैकेज लॉन्च- फोटो : RAJ

NALANDA : धार्मिक स्थलों की यात्रा करने की इच्छा रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। राजगीर टूर एंड ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए 17 दिनों का विशेष यात्रा पैकेज लॉन्च किया है। श्रद्धालुओं को AC बस से वैष्णो देवी, हरिद्वार, अयोध्या, अमृतसर, मथुरा, वृंदावन समेत कई प्रमुख धामों की यात्रा कराई जाएगी। बहुत ही कम कीमत में यह यात्रा कराई जाएगी।

25 अगस्त से यात्रा

यात्रा की शुरुआत 25 अगस्त को सुबह 10 बजे राजगीर बस स्टैंड से होगी। जिसमें हर सुविधा का ध्यान रखा गया है। ट्रैवल्स कंपनी के संचालक भोला उर्फ संजय कुमार के अनुसार, यात्रियों के लिए हर स्तर पर सुविधा सुनिश्चित की गई है। यात्रा के दौरान खाने-पीने की समस्या न हो, इसके लिए बस के साथ एक चलंत किचन रहेगा, जिसमें दिनभर का भोजन तैयार किया जाएगा। नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना पैकेज में शामिल है। रात्रि विश्राम के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए धर्मशालाओं में अलग-अलग व्यवस्था की गई है।

इन प्रमुख स्थलों का होगा दर्शन

यात्रा में बनारस, विंध्याचल, प्रयागराज, चित्रकूट, आगरा, मथुरा, वृंदावन, गोकुल, अक्षरधाम (दिल्ली), कुरुक्षेत्र, अमृतसर (स्वर्ण मंदिर), बाघा बॉर्डर, कटरा स्थित वैष्णो देवी, ऋषिकेश, हरिद्वार और अयोध्या जैसे प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।

बुजुर्गों और विधवाओं को विशेष छूट

60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को 2,000 रुपये की छूट,विधवा महिलाओं को भी 2,000 रुपये की छूट,अत्यंत जरूरतमंद महिला यात्रियों को किराए में 50% तक की छूट दी जाएगी।

NSIT
Nsmch

संचालक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी

संचालक भोला ने बताया कि वे स्वयं हर यात्रा में यात्रियों के साथ रहते हैं और उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी उठाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि श्रद्धालु यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। बुकिंग के लिए इच्छुक व्यक्ति 9801741827 या 6203979707 पर संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई राजगीर आने में असमर्थ है, तो फोन पर संपर्क करने पर संचालक स्वयं उनसे मिलने जाएंगे। यात्रा के दिन घर से लाने और पहुंचाने की जिम्मेवारी उनकी है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट