LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

NALANDA NEWS : बाबा मणिराम की समाधि पर सात दिवसीय मेले की हुई शुरुआत, डीएम और एसपी ने लंगोट चढ़ाकर निभाई वर्षों पुरानी परम्परा

NALANDA NEWS : बाबा मणिराम की समाधि पर सात दिवसीय मेले की हु

NALANDA : लोक आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक बाबा मणिराम का सात दिवसीय मेला गुरुवार से प्रारंभ हो गया। मेले की शुरुआत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन द्वारा बाबा की समाधि पर पहला लंगोट अर्पण कर की गई। इस मौके पर नालंदा पुलिस के जवानों द्वारा सशस्त्र सलामी दी गई । मौके पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने बाबा की समाधि पर विधिवत पूजा-अर्चना कर पहला लंगोट चढ़ाया और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि यह मेला आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। बाबा मणिराम सद्भाव, सेवा और समर्पण के प्रतीक रहे हैं, और उनकी परंपरा आज भी समाज को जोड़ने का कार्य कर रही है।

यह मेला 17 जुलाई तक चलेगा, जिसमें देशभर के श्रद्धालु हिस्सा लेंगे और बाबा की समाधि पर लंगोट अर्पण कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। बाबा मणिराम की समाधि पर लंगोट चढ़ाने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है, जिसमें लोग अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की मन्नत मांगते हैं और पूर्ण होने पर लंगोट चढ़ाते हैं। इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से अनुमंडल कार्यालय और पुलिस प्रशासन की ओर से नगर थाना परिसर से लंगोट यात्रा निकाली गई, जिसमें अधिकारी लंगोट को थाल में रखकर सिर पर धारण कर भक्तिमय वातावरण में बाबा के दरबार तक पहुंचे। वहां विधि-विधान के साथ पहला लंगोट अर्पित किया गया।

मौके कर एसडीओ काजले वैभव नितिन, डीएसपी नुरुल हक, नगर थानाध्यक्ष सम्राट दीपक, सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि, लहेरी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक समेत कई प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मेले को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा, सफाई, स्वास्थ्य और यातायात की समुचित व्यवस्था की है। पुलिस बलों की व्यापक तैनाती की गई है, ताकि कोई भी असामाजिक तत्व मेले की गरिमा को प्रभावित न कर सके। 

इसके साथ ही नगर निगम द्वारा पेयजल, शौचालय और 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मेडिकल टीम की तैनाती, एंबुलेंस की सुविधा और प्राथमिक उपचार केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। भीड़ प्रबंधन और निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया गया है ।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट