LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : नालंदा में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या करने का लगाया आरोप

Bihar Crime News : नालंदा में खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी है. परिजनों ने मृतक के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : नालंदा में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
युवक का शव बरामद - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय मोहल्ला के समीप युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। गर्दन पर जख्म के निशान मिलने से परिवार वाले दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। हालांकि इलाके में चर्चा है कि युवक अक्सर दोस्तो के साथ इधर आकर नशा किया करता था ।

मृतक की पहचान मानपुर थाना क्षेत्र के भौरावर तर गांव निवासी सरूण महतो के 19 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गयी है। युवक स्नातक पार्ट वन का छात्र था।

Diarch GO

सदर अस्पताल की आशा कार्यकर्ता मृतक की मां अंजू देवी ने बताया कि सुबह गांव के ही कुछ दोस्तों ने उसे घर से बुलाकर ले गया था । शाम को थाना से तबीयत खराब होने की सूचना मिली । इसके बाद वे आनन फानन में अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सक उसे मृत घोषित कर दिए थे। उनका आरोप है कि दोस्तों ने ही उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया है। 

थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट