LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

बिहार के डेयरी सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार, सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बकरी दूध के लिए बनेगा अलग फेडरेशन

Bihar News: बिहार के डेयरी सेक्टर को नई दिशा देने की पहल करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नालंदा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।....

Samrat Choudhary Announces Goat Milk
सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान- फोटो : social Media

Nalanda: बिहार के डेयरी सेक्टर को नई दिशा देने की पहल करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को नालंदा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। बिहारशरीफ स्थित नालंदा डेयरी परिसर में उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से लैस 20 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले दही एवं लस्सी प्लांट का उद्घाटन किया। इसके साथ ही कॉम्फेड द्वारा संचालित एचपीसीएल पेट्रोल पंप और सुधा कैफेटेरिया का भी शिलान्यास किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अब डेयरी क्षेत्र को केवल गाय और भैंस के दूध तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि बकरी पालन और उसके उत्पादों को भी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बनाया जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में बकरी के दूध के लिए अलग फेडरेशन बनाया जाएगा, जिससे बकरी पालकों को बेहतर बाजार, उचित मूल्य और नई संभावनाएं मिल सकेंगी।

Diarch GO

सम्राट चौधरी ने कहा कि वर्तमान में बिहार में गाय और भैंस के दूध का उत्पादन लगातार बढ़ रहा है। अब सरकार का लक्ष्य बकरी के दूध के उत्पादन को भी संगठित तरीके से बढ़ावा देना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री ने नालंदा में स्वतंत्र दूध उत्पादक संघ स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने नालंदा की ऐतिहासिक महत्ता का जिक्र करते हुए कहा कि यह धरती हमेशा से ज्ञान और विकास की पहचान रही है और आज भी बिहार की प्रगति में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

NSIT
Nsmch

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 20 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक दही-लस्सी प्लांट का शुभारंभ किया। इस प्लांट से दूध उत्पादों के उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। साथ ही कॉम्फेड की ओर से 300 डेयरी खुदरा विक्रेताओं को डीप फ्रीजर भी वितरित किए गए।सरकार का मानना है कि डेयरी क्षेत्र के विस्तार से किसानों और पशुपालकों को आर्थिक मजबूती मिलेगी। बकरी दूध के लिए अलग व्यवस्था और नए डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर से बिहार के ग्रामीण इलाकों में स्वरोजगार और आय के नए रास्ते खुल सकते हैं।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय