LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Rajgir Malmas Mela: 33 कोटि देवी-देवताओं के वास की मान्यता के साथ राजगीर में मलमास मेले का सीएम सम्राट ने किया शुभारंभ, ब्रह्मकुंड से वैतरणी तक बह रही भक्ति की धारा

Rajgir Malmas Mela: राजगीर की पावन धरती एक बार फिर सनातन आस्था के महासागर में डूब गई है, जहां ब्रह्मकुंड परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।...

Rajgir Malmas Mela Begins CM Opens Grand Spiritual Fair
राजगीर में सनातन आस्था का महाकुंभ- फोटो : reporter

Rajgir Malmas Mela: राजगीर की पावन धरती एक बार फिर सनातन आस्था के महासागर में डूब गई है, जहां ब्रह्मकुंड परिसर में वैदिक मंत्रों की गूंज, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। विश्वप्रसिद्ध मलमास (पुरुषोत्तम) मेले का भव्य शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किया गया, जिन्होंने वैदिक रीति-रिवाजों के साथ ध्वजारोहण और पूजा-अर्चना कर इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत की।

Diarch GO

कहा जाता है कि यह अधिमास काल केवल एक धार्मिक अवधि नहीं बल्कि सनातन परंपरा का जीवंत अध्याय है, जब मान्यता अनुसार 33 कोटि देवी-देवताओं का वास राजगीर में होता है। इसी आस्था के कारण देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचकर ब्रह्मकुंड और अन्य पवित्र गर्म जल कुंडों में स्नान कर पुण्य लाभ प्राप्त करते हैं।

NSIT
Nsmch

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन अवसर पर कहा कि राजगीर का मलमास मेला केवल बिहार की नहीं बल्कि पूरे भारत की आध्यात्मिक पहचान है, जहां परंपरा, संस्कृति और श्रद्धा एक साथ प्रवाहित होती है। राज्य सरकार ने इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक व्यवस्था की है, ताकि आस्था के इस महासंगम में किसी को कोई कठिनाई न हो।

पिछले मेले में 2.19 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र स्नान कर पुण्य अर्जित किया था, और इस बार यह संख्या और अधिक होने का अनुमान है। प्रशासन ने 14 अस्थायी आश्रय स्थल, चिकित्सा शिविर, पेयजल, शौचालय और सस्ती रोटी केंद्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। साथ ही भीड़ नियंत्रण के लिए जिक-जैक बैरिकेडिंग व्यवस्था लागू की गई है।

मेले के दौरान चार शाही स्नान होंगे, जिनमें देशभर के अखाड़ों और मठों से साधु-संत शामिल होंगे। वैतरणी नदी को मोक्षदायिनी माना जाता है, जहां पिंडदान और तर्पण का विशेष महत्व है। मान्यता है कि यहां किए गए कर्मकांड से पूर्वजों को मुक्ति मिलती है। राजगीर का पूरा वातावरण इन दिनों भक्ति, आस्था और अध्यात्म के रंग में रंगा हुआ है, जहां हर ओर केवल श्रद्धा और सनातन संस्कृति की अनुगूंज सुनाई दे रही है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय