LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार ने नीतीश कुमार को सौंपा बायोडाटा, कहा पार्टी ने जताया कई बार भरोसा

Bihar News : छात्र जदयू पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना (पूर्वी भाग, नालंदा) के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बायोडाटा सौंपा.....पढ़िए आगे

Bihar News : छात्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए राजेश कु
नीतीश से मिले राजेश कुमार - फोटो : RAJ

NALANDA : छात्र जदयू पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना (पूर्वी भाग, नालंदा) के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्र जदयू बिहार के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपना बायोडाटा सौंपा तथा उनका आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान राजेश कुमार ने नीतीश कुमार से ऑटोग्राफ भी लिया।

राजेश कुमार ने कहा कि यह मुलाकात उनके जीवन के सबसे प्रेरणादायक और अविस्मरणीय क्षणों में से एक है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता के लिए इससे बड़ा सौभाग्य नहीं हो सकता कि उसका नेता उसकी बातों को सुने, उसकी भावनाओं को समझे और उसके सुझावों व अपेक्षाओं पर गंभीरता से विचार करे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से वे जदयू से जुड़े हैं और तब से पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। वर्ष 2020 में उन्हें छात्र जदयू, नालंदा के अंतर्गत बिहारशरीफ नगर जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली। इसके बाद वर्ष 2021 में उन्हें जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ, नालंदा का जिला अध्यक्ष बनाया गया।

Diarch GO

राजेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2023 में पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए छात्र जदयू, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना (पूर्वी भाग, नालंदा) का विश्वविद्यालय अध्यक्ष नियुक्त किया। वर्ष 2024 में उन्हें पुनः इसी दायित्व का निर्वहन करने का अवसर मिला, जिसे उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे। उनके अनुसार जदयू एक ऐसी पार्टी है, जहाँ मेहनती और समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

राजेश कुमार ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के लिए यह गर्व की बात है कि नीतीश कुमार उनसे आत्मीयता के साथ मिलते हैं, उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हैं और उनके सुझावों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विचार करते हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नीतीश कुमार स्वस्थ, दीर्घायु और सदैव सक्रिय रहें तथा उनके नेतृत्व में बिहार विकास और प्रगति के नए आयाम स्थापित करता रहे। इस अवसर पर जदयू नेता मुकेश कुमार और अभिषेक कुमार भी उपस्थित थे।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट