LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : कल राजगीर आयेंगे राहुल गाँधी, संविधान सुरक्षा सम्मेलन को करेंगे संबोधित, तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

Bihar News : राहुल गाँधी के बिहार आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली. बता दें की कल राहुल गाँधी राजगीर में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे......पढ़िए आगे

Bihar News : कल राजगीर आयेंगे राहुल गाँधी, संविधान सुरक्षा स
बिहार आयेंगे राहुल गाँधी - फोटो : RAJ

NALANDA : राजगीर के अंतरराष्ट्रीय समागम केंद्र में शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को राजगीर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार तैयारियां कीं। सर्किट हाउस से एक भव्य बाइक रैली निकाली गई, जिसका नेतृत्व कांग्रेस नेता अमर आजाद पासवान ने किया। रैली में सैकड़ों युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

इस मौके पर अमर आजाद पासवान ने कहा कि राहुल गांधी बुद्ध और ज्ञान की धरती पर आ रहे हैं। उनका कार्यक्रम राजगीर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। वे खुद राजगीर विधानसभा क्षेत्र से युवाओं के साथ रैली निकालकर लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। राहुल गांधी इस कार्यक्रम के माध्यम से आरक्षण, जातीय जनगणना और संविधान की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर संवाद करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार में दलितों और पिछड़ों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए यह मंच महत्वपूर्ण है।

राहुल गांधी के आगमन से न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश है, बल्कि महागठबंधन को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे खुद राजगीर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। कार्यक्रम को लेकर राजगीर में सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह सम्मेलन चुनावी दृष्टिकोण से भी बेहद अहम है और इसके जरिए पार्टी जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की कोशिश करेगी।

नालंदा से राज की रिपोर्ट