LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Politics : सीएम नीतीश के गृह जिले में प्रशांत किशोर ने एनडीए पर साधा निशाना, कहा डबल इंजन की सरकार में नहीं पूरी हो रही लोगों की बुनियादी जरूरतें

Bihar Politics : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर नालंदा पहुंचे. जहाँ उन्होंने बिहार की डबल इंजन सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा की लोगों को इस सरकार में बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही है....पढ़िए आगे

Bihar Politics : सीएम नीतीश के गृह जिले में प्रशांत किशोर ने
डबल इंजन सरकार पर निशाना - फोटो : RAJ

NALANDA : बिहार में जन सुराज यात्रा के अंतर्गत बदलाव की अलख जगा रहे प्रशांत किशोर शनिवार को नालंदा पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में आयोजित जनसभा में हज़ारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। एकंगरसराय स्थित श्री सुखदेव उच्च विद्यालय मैदान में  प्रशांत किशोर ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर तीखा हमला बोला। 

उन्होंने कहा कि बिहार में केंद्र और राज्य की सरकार एक ही दल की होने के बावजूद आज भी सैकड़ों बच्चों के शरीर पर ढंग का कपड़ा और पैरों में चप्पल तक नहीं है। उन्होंने प्रश्न किया कि जिस सरकार में बच्चों की बुनियादी ज़रूरतें पूरी नहीं हो रहीं, वह किस विकास की बात करती है? प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं पिछले तीन वर्षों से बिहार के गांव-गांव घूम रहा हूं। हर गांव में बच्चों को बिना चप्पल और उचित वस्त्र के देखता हूं। नेताओं को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अब समय आ गया है कि लोग अपने बच्चों की चिंता करें, नेताओं की नहीं।"

Diarch GO

उन्होंने लालू यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके पुत्र ने नवम कक्षा भी पार नहीं की, फिर भी वे उसे सत्ता में देखना चाहते हैं। दूसरी ओर बिहार के हज़ारों युवा स्नातक, परास्नातक तक की पढ़ाई पूरी कर बेरोजगारी झेल रहे हैं। उन्होंने जनता से अपील की, "इस बार मत अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार को ध्यान में रखकर दीजिए, न कि लालू, नीतीश या नरेंद्र मोदी के नाम पर।"

सभा के दौरान प्रशांत किशोर ने साफ शब्दों में कहा, "इस बार मत बिहार में परिवर्तन के लिए दीजिए। ऐसे नेताओं को मत दीजिए जिन्होंने वर्षों से इस राज्य को पीछे रखा।" प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यदि मत बिहार के लोगों का है, तो उद्योग भी बिहार में लगने चाहिए।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट