LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Raid at JDU leader house: नालंदा में जदयू नेता और उनके भाई के घर छापेमारी, 6 घंटे से चल रहा रेड, कई संदिग्ध सामान बरामद

Raid at JDU leader house: सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जारी है। पुलिस जदयू नेता और उनके भाई के घर पर छापेमारी जारी है। करीब 6 घंटे से छापेमारी चल रही है।

जदयू नेता
जदयू नेता के घर छापेमारी - फोटो : social media

Raid at JDU leader house:  बिहार के नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जदयू  नेता और उनके भाई के घर पर छापेमारी चल रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस छापेमारी में हथियारों की बरामदगी की आशंका जताई जा रही है। जानकारी अनुसार जदयू नेता बाबर मलिक और उनके भाई के आवास पर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में छापेमारी की गई है। 

जदयू नेता के घर रेड 

बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में अवैध हथियारों की मौजूदगी की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी की कार्रवाई पिछले छह घंटे से लगातार जारी है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के कारण इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने फिलहाल पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया है।

Diarch GO

संदिग्ध सामान बरामद 

अब तक छापेमारी के दौरान क्या-क्या बरामद हुआ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार, कुछ संदिग्ध सामान और दस्तावेज जब्त किए गए हैं और कई हथियार मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक खुद पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। जिला प्रशासन की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में सनसनी फैल गई है। 

जदयू नेता के ठिकानों पर छापेमारी

जानकारी अनुसार बिहार थाना क्षेत्र के बैंगानाबाद मोहल्ला में बुधवार को भू-माफिया और जेडीयू नेताओं के ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। नालंदा पुलिस अधीक्षक भारत सोनी के नेतृत्व में यह छापेमारी करीब छह घंटे चली। कार्रवाई में पुलिस ने जेडीयू के पूर्व नेता अकबर मल्लिक और उनके भाई बाबर मल्लिक के आवासों को खंगाला। दोनों सगे भाई हैं और उन पर आपराधिक गतिविधियों में  होने के गंभीर आरोप हैं।

NSIT
Nsmch

अवैध हथियार का जखीरा 

एसपी भारत सोनी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अकबर मल्लिक और बाबर मल्लिक के पास अवैध हथियारों का जखीरा मौजूद है। इस सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर एक साथ दोनों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। कार्रवाई में बिहार थाना, लहेरी, सोहसराय तथा सदर डीएसपी की टीमें शामिल रहीं। जांच के दौरान इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है और उन्हें भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।" छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में हथियार मिलने की सूचना है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

अकबर मल्लिक को पार्टी ने कर दिया है निष्कासित

अकबर मल्लिक पूर्व में ठगी, दंगा और आर्म्स एक्ट जैसे मामलों में जेल जा चुका है। इन आपराधिक गतिविधियों के कारण उन्हें जनता दल यूनाइटेड से निष्कासित कर दिया गया था। वहीं बाबर मल्लिक फिलहाल किसी पद पर नहीं हैं, परंतु जेडीयू के सक्रिय सदस्य माने जाते हैं। वहीं जेडीयू प्रवक्ता डॉ. धनंजय देव ने कहा कि, "बाबर मल्लिक पार्टी में किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन वह सक्रिय सदस्य हैं। अकबर मल्लिक को पहले ही पार्टी से निष्कासित किया जा चुका है। हमारी सरकार की नीति स्पष्ट है अपराधी चाहे जितना भी रसूखदार क्यों न हो, नीतीश कुमार की सुशासन सरकार में न निर्दोष फंसता है, न दोषी बचता है।" पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है

नालंदा से राज की रिपोर्ट