LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : नालंदा में 8 शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मोबाइल फोन समेत कई आपत्तिजनक सामान किया बरामद

Bihar News : नालंदा में 8 शातिर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान बरामद किया है......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में 8 शातिर साइबर अपराधियों को पुलिस ने
साइबर अपराधी गिरफ्तार - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के कतरीसराय थाना क्षेत्र के ग्राम बरीठ में लोन फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाले एक सक्रिय साइबर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने 8 साइबर अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से कई एंड्रॉयड मोबाइल, एक आईफोन और दो कीपैड मोबाइल भी बरामद किए गए हैं, जिनमें लोन फाइनेंस से संबंधित फर्जी विज्ञापन, कॉल रिकॉर्डिंग व अन्य तकनीकी साक्ष्य पाए गए हैं। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये युवक सस्ते ब्याज दर पर लोन देने का झांसा देकर लोगों को कॉल करते थे और फिर उनसे दस्तावेज व प्रोसेसिंग फीस के नाम पर ठगी करते थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों में जहानाबाद थाना क्षेत्र के कुबेर गांव निवासी अंचल कुमार वर्तमान बरीठ तथा मंटू कुमार, गोलू कुमार, सौरभ कुमार, रवि रौशन उर्फ पप्पू पासवान, राहुल पासवान, राजू कुमार और कुंदन पासवान है। इनमें अंचल को छोड़ शेष सभी आरोपी ग्राम बरीठ, थाना कतरीसराय, जिला नालंदा के निवासी हैं। पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियाँ सामने आ रही हैं और इनके खिलाफ देश के अन्य राज्यों से भी साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हैं।

छापेमारी के दौरान बरामद कुल 15 मोबाइल फोन (12 एंड्रॉयड, 1 आईफोन और 2 कीपैड) को जब्त कर लिया गया है। इन उपकरणों से मिले डेटा की जांच साइबर पुलिस द्वारा की जा रही है। कई मोबाइल नंबर ऐसे मिले हैं जिनके माध्यम से विभिन्न राज्यों में लोगों से ठगी की गई थी।

छापेमारी अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजगीर सुनील कुमार सिंह, गिरियक अंचल के पुलिस निरीक्षक मनीष भारद्वाज, कतरीसराय थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी, पु.अ.नि. गुरुदेव खड़िया, स.अ.नि. मनीष कुमार, स.अ.नि. स्वीटी सोरेन, पी.टी.सी. लालू कुमार, संजय राम सहित कतरीसराय थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट