LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले में मर्डर, पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या, इंजीनियर को मारने आए थे बदमाश

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिला नालंदा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नालंदा में बेखौफ बदमाशों ने पोकलेन चालक की हत्या कर दी है। इंजीनियर को मारने पहुंचे बदमाशों ने गलती से पोकलेन चालक के सीने में गोलियां दाग दीं..

मर्डर
पोकलेन चालक की हत्या - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में आपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन बेखौफ अपराधी एक के बाद एक बड़ी घटना को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा का है। जहां बेखौफ बदमाशों ने पोकलेन चालक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पूरा मामला जिले के हिलसा थाना क्षेत्र का है। जानकारी अनुसार त्रिलोकी बिगहा पूर्वी बाईपास पर सड़क निर्माण कार्य में लगे पोकलेन चालक की बदमाशों ने सीने में दो गोलियां मारकर हत्या कर दी।

इंजीनियर को मारने आए थे बदमाश 

मृतक की पहचान झारखंड के पथरी निवासी 32 वर्षीय कुलदीप यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बदमाशों का निशाना साइट इंजीनियर था, लेकिन निशाना चूकने के कारण गोली चालक को लग गई। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है, हालांकि स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दिन में कुछ लोगों और निर्माण कार्य में लगे कर्मियों के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Diarch GO

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एएसपी और थानाध्यक्ष दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं एसडीओ अमित कुमार पटेल और एएसपी शैलजा ने अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहन छानबीन की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट