LATEST NEWS

  • Patna Crime
  • Patna Crime News: पटना में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम! पटना कॉलेज में षड्यंत्र पर पुलिस का ताबड़तोड़

  • Patna Traffic Routes: पटना में  ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने के लिए बदलेंगे रास्ते, घर से निकलने से पहले जान लें रूट और पार्किंग की पूरी लिस्ट
  • Patna Traffic Routes: पटना में ट्रैफिक का महाबदलाव! एयरपोर्ट, सगुना मोड़, राजाबाजार, दीघा और राजीव नगर जाने

  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान,  कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर नाव हादसे पर एक्शन में चिराग पासवान, कैबिनेट बैठक छोड़ पहुंचे बिहार, बोले-

  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की सांसें, पंद्रह साल की चांदनी की जांबाजी  जान कर हैरान हो जाएंगे आप
  • Vaishali boat accident: एक ही घर से उठीं 7 अर्थियां,वैशाली के सीने में दफन हो गईं बच्चियों की

  •  Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार  बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई अंगों पर असर, ऑक्सीजन सपोर्ट पर इलाज, एक को किया गया  डिस्चार्ज
  • Raghopur Boat Accident: राघोपुर हादसे के शिकार चार बच्चे NMCH में भर्ती, दो बच्चों के कई

मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाखों के गबन का दावा, जांच पर भी उठे सवाल

दरभंगा के बिरौल प्रखंड में मनरेगा योजनाओं में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि पंचायत में कई योजनाओं के तहत धरातल पर बिना कोई काम कराए ही लाखों रुपये की सरकारी राशि की निकासी कर ली गई है....

मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप : बिना काम कराए लाख
मनरेगा में बड़े पैमाने पर धांधली का आरोप- फोटो : वरुण ठाकुर

Darbhanga : जिले के बिरौल प्रखंड अंतर्गत रोहर महमूदा पंचायत में मनरेगा (MNREGA) योजनाओं में भारी अनियमितता और भ्रष्टाचार का मामला प्रकाश में आया है। शिकायतकर्ता बबलू यादव ने आरोप लगाया है कि पंचायत में कई योजनाओं के तहत धरातल पर बिना कोई काम कराए ही लाखों रुपये की सरकारी राशि की निकासी कर ली गई और फाइलों में कार्य को पूर्ण दर्शा दिया गया।

जमीन पर काम गायब, खड़ंजा व मिट्टी भराई केवल कागजों में 

Diarch GO

शिकायतकर्ता का दावा है कि जिन स्थानों पर कागजों में मिट्टी भराई और खड़ंजा (ईंट का रास्ता) निर्माण का कार्य दिखाया गया है, वहाँ वास्तविक स्थल पर कोई काम नहीं हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ सुशासन व पारदर्शी प्रशासन के दावे किए जाते हैं, वहीं दूसरी तरफ धरातल पर 'कागजी विकास' का खेल जारी है।

पीओ की जांच रिपोर्ट पर खड़े किए सवाल 

शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी उन्होंने इस मामले को लेकर विभागीय स्तर पर शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि बिरौल के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (PO) ने बिना निष्पक्ष व वास्तविक स्थल निरीक्षण के ही एक लीपापोती वाली रिपोर्ट विभाग को भेज दी, जिसके आधार पर मामले को बंद कर दिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, अगर जिला स्तर की टीम निष्पक्ष जांच करे तो फाइलों और जमीनी हकीकत का अंतर साफ उजागर हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

'सहयोग पोर्टल' पर दोबारा शिकायत, जिला स्तरीय जांच की मांग 

मामले को गंभीरता से लेते हुए आवेदक ने बिहार सरकार के 'सहयोग पोर्टल' पर दोबारा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है, जिसे जांच हेतु उप विकास आयुक्त (DDC), दरभंगा को अग्रसारित किया गया है। आवेदक ने मांग की है कि बिरौल पीओ की पूर्व रिपोर्ट की पुनरीक्षा की जाए और जिला स्तर से स्वतंत्र जांच टीम गठित कर योजनाओं का भौतिक सत्यापन कराया जाए। साथ ही गबन के दोषियों और फर्जी रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट