LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime: गोतिया ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, युवक की तड़प-तड़प कर मौत, बचाने आए पिता-भाई लहूलुहान

Bihar Crime: भूमि एक टुकड़े के लिए अपनों ने ही अपनों के खून से होली खेल ली। लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद में गोतिया के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।

Bihar Crime: गोतिया ने धारदार हथियार से किया जानलेवा हमला, य
युवक की मौत - फोटो : RAJ

Nalanda: जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक बेहद दर्दनाक और खूनी वारदात सामने आई है। रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर गांव में बुधवार की देर शाम जमीन के एक टुकड़े के लिए अपनों ने ही अपनों के खून से होली खेल ली। लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद में गोतिया (सगे-संबंधी) के बीच हुई मामूली कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गई।आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने योजनाबद्ध तरीके से चाकू और अन्य धारदार हथियारों से लैस होकर एक ही परिवार पर कहर ढा दिया। बदमाशों ने ताबड़तोड़ वार कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया।बीच-बचाव करने गए पिता और भाई की भी हालत नाजुकइस खूनी संघर्ष में पूरा परिवार अपराधियों के निशाने पर आ गया।

अपराधियों ने सुनील पंडित के पुत्र संटू कुमार पर चाकू से इतने गहरे और घातक वार किए कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जब संटू को बचाने के लिए उसके पिता सुनील पंडित और भाई विपीन कुमार बीच में आए, तो बदमाशों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। दोनों को धारदार हथियारों से काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया।

Diarch GO

घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में तीनों घायलों को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया।  रेफरसदर अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक, पिता और दूसरे बेटे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी शुरूजमीन के टुकड़े के लिए हुए इस जघन्य हत्याकांड की सूचना मिलते ही रहुई थाना पुलिस दल-बल के साथ अस्पताल और फिर घटनास्थल पेशौर गांव पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है।रहुई थानाध्यक्ष ने मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया यह पूरी वारदात गोतिया के बीच भूमि विवाद का नतीजा है। वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय