LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime: मवेशी चराने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, दादा गंभीर रूप से जख्मी, पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

Bihar Crime: नालंदा में मवेशी चराने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. वहीँ इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime: मवेशी चराने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्
युवक की हत्या - फोटो : RAJ

Nalanda: नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र स्थित मंडाक्ष गांव में सोमवार सुबह मवेशी के खेत में घुसने के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस घटना में एक 19 वर्षीय युवक विकास कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद और खूनी अंजाम

परिजनों के अनुसार, यह विवाद दो दिन पहले तब शुरू हुआ जब मृतक विकास कुमार का मवेशी गांव के ही लालजीत सिंह के खेत में घुस गया और मूंग की फसल को नुकसान पहुंचाया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने आपसी सुलह से शांत करा दिया था।

फिर भड़का विवाद

सोमवार सुबह (आज) यह विवाद फिर भड़क उठा और हिंसक हो गया। लालजीत सिंह, रजनीश सिंह, अजीत सिंह, अजय सिंह सहित दर्जनों लोग हथियारों और धारदार हथियारों से लैस होकर विकास कुमार के घर के बाहर पहुंच गए। उन्होंने विकास के दादा अजीत यादव पर हमला कर दिया। अपने दादा को बचाने के लिए दौड़े विकास कुमार को बदमाशों ने सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही विकास कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल दादा अजीत यादव को इलाज के लिए मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय