LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

करोड़पति चोर का अंत! पटना के पॉश इलाकों में चोरी करने वाला परवेज गिरफ्तार, बरामदगी देख पुलिस भी दंग

पटना और आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बना एक बेहद शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में माल बरामद किया है। लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 7 लाख 97 हजार रुपये की नकद राशि

police arrests notorious thief recovered 30 lakh jewelry

पटना और आसपास के जिलों में आतंक का पर्याय बना एक बेहद शातिर चोर आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के पास से भारी मात्रा में माल बरामद किया है। बरामद किए गए सामान में लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात और 7 लाख 97 हजार रुपये की नकद राशि शामिल है। इतनी बड़ी रिकवरी को पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।


छापेमारी और आरोपी की पहचान

इस सफल ऑपरेशन को सोहसराय थाना पुलिस, पटना के पाटलिपुत्र और एसकेपुरी थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से अंजाम दिया। पुलिस टीम ने नालंदा जिले के आशा नगर स्थित मौलानगर मोहल्ले में छापेमारी कर घेराबंदी की और आरोपी को रंगे हाथों धर दबोचा। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मोहम्मद परवेज के रूप में हुई है, जो मोहम्मद कलीम का पुत्र है। गिरफ्तारी के वक्त वह भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उसे काबू कर लिया गया।


डॉक्टर और व्यवसायी थे निशाने पर

सोहसराय थानाध्यक्ष के अनुसार, आरोपी मोहम्मद परवेज चोरी की वारदातों को अंजाम देने में माहिर है और वह मुख्य रूप से डॉक्टरों और बड़े व्यवसायियों के घरों को ही अपना निशाना बनाता था। हाल ही में उसने एसकेपुरी थाना क्षेत्र में कार्यरत केरल के एक डॉक्टर के घर में सेंधमारी कर कीमती जेवरात उड़ाए थे। इसके अलावा, पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के एक पॉश अपार्टमेंट में रहने वाले व्यवसायी के घर से उसने करीब 11 लाख रुपये नकद की चोरी की थी।


तकनीकी अनुसंधान से मिली सफलता

वारदातों को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए कोलकाता फरार हो गया था। हालांकि, पुलिस की तकनीकी टीम ने उसका लगातार पीछा किया और तकनीकी अनुसंधान (लोकेशन ट्रैकिंग) के आधार पर उसके वर्तमान ठिकाने का पता लगाया। इस विशेष छापेमारी टीम में एसकेपुरी थानाध्यक्ष जितेंद्र राणा, पाटलिपुत्र थाना के दारोगा अर्जुन मंडल, टुनटुन चौधरी और अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे, जिनकी मुस्तैदी से इस अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश हो सका।

रिपोर्ट - राज़ , नालन्दा