LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Nalanda Crime: पारिवारिक विवाद में महिला ने 3 बच्चों संग खाया जहर, गंभीर हालत में पावापुरी मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज

Nalanda Crime: नालंदा के मधड़ा गांव में पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ज़हर खा लिया। चारों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, अब स्थिति स्थिर है।

Nalanda Crime
पति राजीव दास ने बताया कि घर के रोजमर्रा के काम को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। - फोटो : news4nation

Nalanda Crime: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मधड़ा गांव में  पारिवारिक विवाद से आहत एक महिला ने अपने तीन मासूम बच्चों के साथ जहर खा लिया। गंभीर स्थिति में चारों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

मधड़ा गांव निवासी राजीव दास की 35 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी ने रविवार को पारिवारिक कलह से परेशान होकर यह खौफनाक कदम उठाया। उसने अपने तीन बच्चों 10 वर्षीय बेटी सुग्गी कुमारी, 8 वर्षीय बेटे कल्लू कुमार और 4 वर्षीय आर्यन कुमार के साथ कोई जहरीला पदार्थ खा लिया।

Diarch GO

पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी 

पति राजीव दास ने बताया कि घर के रोजमर्रा के काम को लेकर पति-पत्नी के बीच मामूली कहासुनी हुई थी। इसके बाद वह गुस्से में काम पर निकल गया और सास-ससुर भी किसी काम से बाहर चले गए। घर पर अकेली खुशबू ने गुस्से में आकर तीनों बच्चों को साथ लेकर जहरीला पदार्थ खा लिया।

मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया

कुछ समय बाद जब सास-ससुर घर लौटे तो सभी की हालत बिगड़ी हुई देखकर उन्होंने तुरंत इसकी सूचना दी। आनन-फानन में चारों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दीपनगर थानाध्यक्ष जितेन्द्र राम ने बताया कि चारों की हालत अब स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है। पारिवारिक विवाद में महिला ने यह उठाया।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट