LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Nalanda crime news: नालंदा में गोलीकांड से मचा बवाल! बदमाशों ने युवक को मारी तीन गोलियां,हालत नाजुक

Nalanda crime news: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक हर्ष कुमार को बदमाशों ने तीन गोलियां मारीं। हालत गंभीर, अस्पताल से रेफर। पुलिस जांच में जुटी।

Nalanda crime news
नालंदा में गोलीकांड की घटना- फोटो : news4nation

Nalanda crime news: नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के देवीसराय के पास सोमवार (25 अगस्त 2025) की शाम बदमाशों ने एक युवक को तीन गोलियां मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के बरनौसा गांव निवासी कुमार दीनबंधु के पुत्र 25 वर्षीय हर्ष कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल बिहारशरीफ लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रेफर कर दिया।

सूत्रों के अनुसार हर्ष इन दिनों रामचंद्रपुर स्थित बस स्टैंड के पास किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार की शाम वह स्कूटी से बिहारशरीफ लौट रहा था। इसी दौरान देवीसराय के पास घात लगाए बदमाशों ने उसे रोककर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

Diarch GO

दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम का बयान

घटना के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। परिजनों का कहना है कि हर्ष का किसी से कोई विवाद नहीं था। पुलिस भी फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। दीपनगर थानाध्यक्ष जितेंद्र राम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नालंदा की रिपोर्ट