LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar Crime: 10 रुपए के टशन में बस कंडक्टर को सड़क पर दी तालिबानी सजा, सरेराह घसीटा और लूटा

Bihar Crime: बिहार में अपराध का ग्राफ और बदमाशों की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि अब महज चंद रुपयों के पीछे जान लेने पर उतारू होना आम बात हो गई है।

Bihar Crime: 10 रुपए के टशन में बस कंडक्टर को सड़क पर दी ताल
ड्राईवर को तालिबानी सजा - फोटो : RAJ

Nalanda: जिला मुख्यालय में अपराध का ग्राफ और बदमाशों की दबंगई इस कदर बढ़ गई है कि अब महज चंद रुपयों के पीछे जान लेने पर उतारू होना आम बात हो गई है। अस्थावां थाना क्षेत्र के मालती मुस्तफापुर गांव के पास बुधवार की शाम जो मंजर सामने आया, उसने कानून-व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। मात्र 10 के किराए को लेकर शुरू हुआ विवाद रंजिश में तब्दील हो गया और बदमाशों ने बस कंडक्टर को बीच सड़क पर घसीट-घसीट कर लहूलुहान कर दिया।

जख्मी कंडक्टर अरविंद कुमार के मुताबिक, यह फसाद बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर बस स्टैंड से सरमेरा जा रही एक निजी बस में शुरू हुआ। भागन बीघा ओपी क्षेत्र के मोड़ा पचासा मोड़ पर एक युवक बस में सवार हुआ। कंडक्टर ने निर्धारित किराया 30 मांगा, लेकिन युवक अपनी जिद्द पर अड़ गया और केवल 10 देने की बात कही। जब कंडक्टर ने उसे बस में चढ़ाने से मना किया, तो युवक ने धौंस जमाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने फोन कर अपने गुर्गों को पहले ही लोकेशन पर सेट कर दिया था।

Diarch GO

जैसे ही बस मालती मुस्तफापुर पहुंची, वहां पहले से ही लाठी-डंडों और हथियारों से लैस बदमाशों की फौज तैनात थी। बस रुकते ही हमलावरों ने बस को चारों तरफ से घेर लिया। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे अपराधी बस के भीतर दाखिल हुए और कंडक्टर को खींचकर नीचे उतारा। कंडक्टर को सड़क पर बेदर्दी से घसीटा गया और लात-घूंसों की बरसात कर दी गई।जब ड्राइवर ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो हमलावरों ने उसे भी गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।मारपीट के दौरान बदमाशों ने बस का करीब 25 हजार का कलेक्शन लूट लिया। साथ ही कंडक्टर की सोने की चेन और ड्राइवर का लॉकेट भी छीन लिया गया।

वारदात की यह पूरी कारस्तानी बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। हालांकि, पुलिस अब तक आवेदन का इंतजार कर रही है। थानाध्यक्ष का दावा है कि शिकायत मिलते ही आरोपियों के खिलाफ विधि संवत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- राज पाण्डेय