LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Murder in Bihar: नालंदा में सुबह सुबह सिर में गोली मारकर युवक की हत्या, हथियार लहराते हमलावर फरार

बिहार में एक बार फिर हत्या की एक घटना ने अपराधियों के मनोबल के बढ़े होने के दावों को सही साबित किया है. नालंदा जिले में एक युवक की सिर में गोली मारकर हत्या की गई है. जानिए क्या है पूरा मामला ...

murder in Nalanda
murder in Nalanda- फोटो : news4nation

Bihar News: बेख़ौफ़ बदमाशों ने नालंदा में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना चिकसौरा थाना क्षेत्र के हुड़ारी गांव में हुई. यहां बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक  नंदकिशोर प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र शिवकुमार प्रसाद उर्फ सीकू है । परिजनों ने बताया कि शिवकुमार प्रसाद शौच के लिए खलिहान की ओर गए थे और लौटते समय बदमाशों ने उन्हें पीछे से सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।


पुरानी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है मामला

सूत्रों का कहना है कि हत्या पुरानी रंजिश का परिणाम है कि 14 नवंबर 2023 को इसी गांव के फंटूश कुमार को खेत जोतने के विवाद में गोली मारी गई थी, जिसमें शिवकुमार प्रसाद एक नामजद आरोपी थे। पुलिस को संदेह है कि उसी घटना के प्रतिशोध में यह हत्या की गई है। 

Diarch GO


पुलिस ने शुरू की जांच, एफएसएल टीम को बुलाया गया

घटना की सूचना मिलते ही चिकसौरा थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच प्रारंभ की।  मृतक के परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई है।

रिपोर्टर : राज