LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: नाबालिग प्रेमी जोड़े से परिजनों ने की दगाबाजी, लड़की ने जिंदगी खत्म कर परिवार को सिखाया सबक, मचा कोहराम

Bihar News: नाबालिग प्रेमी जोड़े को परिजनों ने दिया शादी कराने का वादा, बालिक होने पर पलटे, आहत युवती ने मौत को लगाया गले

फांसी
गर्लफ्रेंड ने उठाया खौफनाक कदम - फोटो : reporter

Bihar News:  बिहार के नालंदा से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां प्रेमी के घरवालों ने शादी इनकार किया तो प्रेमिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। दरअसल मामला सिलाव थाना क्षेत्र के भुई गांव का है। जहां प्रेमी के परिवार द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान महतो निरंजन की 18 वर्षीय पुत्री महतो विद्या निरंजन के रूप में हुई है। वह स्नातक की छात्रा थी।

पहले किया वादा फिर तोड़ा 

युवती के पिता ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से उनकी पुत्री का मोहल्ले के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। तीन साल पहले जब उन्होंने दोनों को साथ देखा था तो युवक के घर जाकर शिकायत की थी। उस समय युवक के परिवार ने यह कहकर भरोसा दिलाया था कि दोनों एक ही जाति के हैं, इसलिए बालिग होने पर शादी करा देंगे।

शादी का बनाया दबाव तो घर वालों ने किया इनकार 

वहीं जब युवती बालिग हुई तो उसने शादी के लिए दबाव डालना शुरू किया। लेकिन युवक के परिवार ने शादी से इनकार करते हुए दहेज की मांग कर दी। युवती ने यह बात अपने पिता को बताई। इसके बाद पिता उसे लेकर युवक के घर पहुंचे। जहां युवक की मां ने शादी से इंकार करते हुए युवती को घर से भगा दिया। घर लौटने के बाद से ही वह गुमसुम रहने लगी थी। शुक्रवार की देर रात वह अपनी छोटी बहन के साथ कमरे में सो रही थी। 

फांसी के फंदे से लटकी प्रेमिका 

इसी दौरान उसने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब बहन की नींद खुली तो उसने उसे फंदे से झूलता देखा और चीखने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे और उसे नीचे उतारा। फिर आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष मो. इरफान ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट