LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : राजगीर में महाराष्ट्र की लाल और मोकामा की काली मिट्टी से तैयार हो रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 40 हजार दर्शकों के बैठने की होगी क्षमता

Bihar News : राजगीर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है. जिसमें महाराष्ट्र की लाल और मोकामा की काली मिट्टी का प्रयोग किया जायेगा......पढ़िए आगे

Bihar News : राजगीर में महाराष्ट्र की लाल और मोकामा की काली
नालंदा में क्रिकेट - फोटो : RAJ

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को राजगीर में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम सहित कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के साथ-साथ अब खेलों की दुनिया में भी एक वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में काम तेजी से चल रहा है। निर्माणाधीन स्टेडियम को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जा रहा है, जिसमें 40 हजार दर्शकों की बैठने की सुविधा होगी।

राजगीर में खेले जाएंगे एशिया कप हॉकी मुकाबले

मुख्यमंत्री का यह दौरा इसलिए भी अहम रहा क्योंकि अगले महीने राजगीर में पुरुष एशिया कप हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन होने जा रहा है, जिसमें पाकिस्तान सहित आठ देशों की टीमें भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर सभी परियोजनाओं की गहन समीक्षा की और स्पष्ट किया कि "विकास की गति में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

महाराष्ट्र की मिट्टी, जर्मन तकनीक  राजगीर का स्टेडियम बनेगा मिसाल

राजगीर स्थित बिहार खेल अकादमी परिसर में बन रहा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अब लगभग आकार लेने लगा है। मैदान की 13 पिचें महाराष्ट्र की लाल मिट्टी और मोकामा की काली मिट्टी से तैयार की गई हैं। इसके अलावा, मैदान में ऑस्ट्रेलिया से आयातित एस्ट्रोटर्फ और जर्मनी की ऑटोमेटेड ड्रेनेज व स्प्रिंकलर प्रणाली लगाई गई है, जिससे बारिश के तुरंत बाद भी खेल गतिविधियां शुरू की जा सकेंगी।

बिहार को मिलेगा देश का छठा खेल विश्वविद्यालय

भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने बताया कि यह परिसर न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को तैयार करेगा, बल्कि बिहार का पहला और देश का छठा खेल विश्वविद्यालय भी होगा। यहां 33 खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं तैयार की गई हैं। साथ ही, खेल विज्ञान, स्पोर्ट्स मैनेजमेंट, फिजियोथेरेपी और कोचिंग जैसे पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे।

NSIT
Nsmch

सिर्फ स्टेडियम नहीं, युवाओं के लिए संभावनाओं का गेटवे

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजगीर में खेलों से जुड़े हर पहलू को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता से लैस किया जा रहा है। यह केवल एक स्टेडियम नहीं बल्कि युवाओं के लिए अवसरों का लांचपैड होगा, जिससे न केवल खिलाड़ी बल्कि खेल वैज्ञानिक, कोच, विश्लेषक और प्रबंधक भी तैयार होंगे।

नालंदा से राज की रिपोर्ट