LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar Crime : राजगीर में सनकी पति ने चाकू घोंपकर की पत्नी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime : नालंदा जिले के राजगीर में पारिवारिक कलह के दौरान एक पति ने अपनी 65 वर्षीया पत्नी बच्ची देवी की धारदार चाकू से गला वारकर निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : राजगीर में सनकी पति ने चाकू घोंपकर की पत्नी की
पत्नी की चाकू मारकर हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के माली टोला में शनिवार सुबह घरेलू विवाद के बाद एक पति ने अपनी पत्नी की धारदार चाकू से गला वारकर हत्या कर दी। मृतका गिन्नी मालाकार की 65 वर्षीया पत्नी बच्ची देवी है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार ,प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे जमीन विवाद समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। घटना के बाद आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले करीब पांच वर्षों से पत्नी और बेटे से अलग रह रहा था। शनिवार सुबह वह चापाकल पर बाल्टी में पानी भर रहा था। इसी दौरान पत्नी ने पानी गिरा दिया। विरोध करने पर विवाद बढ़ गया और बेटा मौके पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी का कहना है कि इस दौरान पत्नी ने उसका बचाव नहीं किया। इससे वह आक्रोशित हो गया और कमरे में रखे चाकू से पत्नी पर वार कर दिया।

आरोपी बोला- भाभी से अवैध संबंध का ताना सुन-सुनकर थक गया था 

पुलिस पूछताछ में गिन्नी मालाकार ने कहा कि पत्नी अक्सर उस पर अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर ताना देती थी। घर पहुंचने पर पत्नी ने गाली-गलौज करते हुए उसे ताना दिया। उसने कहा कि वर्षों से यह सब सुनते-सुनते वह परेशान हो चुका था। कमरे में चाकू रखा था। आक्रोश में उसने बिना कुछ सोचे चाकू से पत्नी पर वार कर दिया। आरोपी ने यह भी कहा कि वार करने के बाद उसे पता नहीं था कि पत्नी की मौत हो गई है। इसके बाद वह खुद थाना पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पूछताछ के दौरान उसने यह भी कहा कि अगर 30 वर्ष पहले ही पत्नी की हत्या कर देता तो आज यह नौबत नहीं आती।

Diarch GO

बेटे ने कहा- घात लगाकर मां की हत्या की, जमीन के लिए रची साजिश

वहीं, मृतका के बेटे उपेंद्र मालाकार ने पिता के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उसका कहना है कि मां की हत्या अचानक हुए विवाद का परिणाम नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश है। उपेंद्र के अनुसार, उसकी मां सुबह दूध लाने के लिए घर से निकल रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए उसके पिता ने धारदार चाकू से उस पर हमला कर दिया। बेटे ने आरोप लगाया कि घर में उस समय कोई बड़ा विवाद नहीं था। उसके पिता अक्सर जमीन अपने नाम करवाने की जिद को लेकर परिवार में विवाद करते थे। उपेंद्र का दावा है कि जमीन के लालच में ही उसकी मां की हत्या की गई है।

पत्नी और पति के नाम है करीब सवा एकड़ जमीन

गिन्नी मालाकार राजगीर स्थित विरायतन में प्लंबर और इलेक्ट्रिशियन के रूप में काम करते थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह घर पर ही रहते थे। परिजनों के अनुसार, विरायतन के समीप करीब एक एकड़ छह डिसमिल जमीन है, जो आरोपी और उसकी पत्नी के नाम पर है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि जमीन का विवाद हत्या की वजह बना या नहीं। डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी गिन्नी मालाकार को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आपसी एवं पारिवारिक विवाद सामने आया है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता चल सकेगा।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट