LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar crime - दबंगों ने खेत में लगी धान की बिचड़ा फसल को किया बर्बाद, विरोध करने पर महिला को पीट किया जख्मी, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Bihar crime -पैसे के लेन देन को लेकर दबंगों खेत में लगे धान के बिचड़े को बर्बाद कर दिया, साथ ही महिला से मारपीट की।

Bihar crime - दबंगों ने खेत में लगी धान की बिचड़ा फसल को किय

Nalanda - मानपुर थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में दबंगों महिला के खेत में लगे धान के फसल को नष्ट कर दिया। दिलीप प्रसाद की पत्नी रूबी देवी ने आरोप है कि कुछ लोगों ने उनके खेत में लगी धान की बिचड़ा फसल को नष्ट कर दिया और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

रूबी देवी ने बताया कि पूर्व में रुपये के लेन-देन को लेकर गांव के कुछ लोगों से उनका विवाद हुआ था। इसी को लेकर वे लोग लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। कुछ महीने पहले इस मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें समाज से बाहर कर दिया गया।

पीड़िता का कहना है कि उनके पति सूरत में काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके गैरमौजूदगी में आरोपी हर दिन घर आकर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देते हैं।

31 जुलाई को दबंगों ने उनके खेत में लगी धान की बिचड़ा फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया। जब उन्होंने इस संबंध में थाने में शिकायत करने की कोशिश की, तो थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया और डांट-फटकार कर भगा दिया।

NSIT
Nsmch

जबकि थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि महिला का विवाद उनके ही गोतिया  से चल रहा है। कुछ समय पहले उन्होंने उनसे कुछ रुपये कर्ज लिए थे, जिसे वह वापस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय सामाजिक स्तर पर दोनों पक्षों को बुलाकर समझौते का प्रयास किया जाएगा।

रिपोर्ट – प्रणय राज