LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News : नालंदा में साइबर फ्रॉड के पैसे के बंटवारे को लेकर दोस्त ने की दोस्त की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Bihar News : नालंदा में साइबर फ्राड के पैसे के बंटवारे को लेकर दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है......पढ़िए आगे

Bihar News : नालंदा में साइबर फ्रॉड के पैसे के बंटवारे को ले
दोस्त ने की दोस्त की हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के पावापुरी सहायक थाना क्षेत्र के घोसरावां गांव में एक 24 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान स्वर्गीय रंजीत सिंह के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। वह इंटर का छात्र था। शव मिलने के बाद परिवार वाले हत्या का आरोप मृतक के जिगरी दोस्त पर लगा है। उनका आरोप है कि घर से बुलाकर ले जाने के बाद उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पावापुरी सहायक थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, बिहारशरीफ भेज दिया। 

आधे घंटे में आई मौत की खबर

परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम गांव का ही निवास कुमार सत्यम को बुलाकर घर से ले गया। करीब आधे घंटे बाद परिवार को सूचना मिली कि सत्यम की तबीयत खराब हो गई है। जब परिजन विम्स पावापुरी अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि सत्यम का शव अस्पताल के बाहर पड़ा था। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अंदर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों का कहना है कि सत्यम की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, न ही उसका किसी से कोई झगड़ा हुआ था। 

साइबर फ्रॉड के पैसे के बंटवारे को लेकर हुआ विवाद?

पावापुरी सहायक थानाध्यक्ष गौरव कुमार सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सत्यम और निवास दोनों युवक साइबर फ्रॉड गतिविधियों में लिप्त थे। आशंका जताई जा रही है कि अवैध रूप से अर्जित पैसों के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच किसी तरह का विवाद हुआ, जिसके बाद यह हत्या की गई हो सकती है। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच कई बिंदुओं पर कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा।

मामला दर्ज, पुलिस कार्रवाई में जुटी

मृतक के परिजनों द्वारा दी गई लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट