LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले में कर्ज ने ली पांच जिंदगियों की खुशियां, एक ही परिवार के चार लोगों ने जहर खाकर दी जान, एक गंभीर

Bihar News: आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के बोझ से दबे एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

Bihar News: सीएम नीतीश के गृह जिले में कर्ज ने ली पांच जिंदग
कर्ज ने ली पांच जिंदगियों की खुशियां- फोटो : social Media

Nalanda: जिले के पावापुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पावा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी और भारी कर्ज के बोझ से दबे एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। इस दर्दनाक घटना में चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना शेखपुरा जिले के पूरनकामा निवासी धर्मेंद्र कुमार के परिवार के साथ घटी। मृतकों में धर्मेंद्र की पत्नी सोनी कुमारी (38), बेटियां दीपा कुमारी (16) और अरिका कुमारी (14), और बेटा शिवम कुमार (15) शामिल हैं। जबकि खुद धर्मेंद्र कुमार (40) जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। सभी को गंभीर हालत में राजगीर के विम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया।

Diarch GO

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र परिवार समेत पिछले छह महीने से पावापुरी जल मंदिर के सामने एक किराए के मकान में रह रहे थे और कपड़े की दुकान चला रहे थे। लेकिन व्यापार में लगातार घाटे और तकरीबन पांच लाख रुपये के कर्ज ने पूरे परिवार को मानसिक रूप से तोड़ दिया। आर्थिक दबाव इतना भारी हो गया कि पूरा परिवार जिंदगी से हार गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजगीर डीएसपी सुनील कुमार, इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज और पावापुरी ओपी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। धर्मेंद्र का एक छोटा बेटा इस हादसे से बच गया है, क्योंकि उसने जहरीला पदार्थ नहीं खाया था। वह अब पुलिस निगरानी में है।

NSIT
Nsmch