LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime News : बकाया रूपये के विवाद में बेटी को उठाकर ले जाने लगे बदमाश, विरोध करने पर माँ की गोली मारकर की हत्या

Bihar Crime News : बेख़ौफ़ बदमाश बकाया रूपये के विवाद में बेटी को उठाकर ले जाने लगे. जिसका विरोध माँ ने किया तो गोली मारकर उसकी हत्या कर दी.. जानिए क्या पूरा मामला

Bihar Crime News : बकाया रूपये के विवाद में बेटी को उठाकर ले
महिला की गोली मारकर हत्या - फोटो : RAJ

NALANDA : जिले के हरनौत थाना क्षेत्र के कल्याणबीघा ओपी के बड़ी आमर गांव में सोमवार की दोपहर बदमाशों ने घर में घुसकर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में दहशत और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। मृतका  बड़ी मेघन मांझी की 45 वर्षीय पत्नी संजू देवी है। मृतका के भतीजे मनोज मांझी ने बताया कि मेघन मांझी ने मोकीमपुर गांव के कुछ बदमाशों के साथ शराब पी थी। इसके दौरान दो–तीन सौ रुपये का विवाद हो गया। 

रुपये नहीं देने पर सोमवार को तीन–चार बदमाश घर पर चढ़ आए और परिजनों से मारपीट करने लगे। बदमाश उनकी बच्ची को जबरन उठा ले जाने का प्रयास कर रहे थे। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान एक गोली संजू देवी के सीने में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी कई राउंड हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू संजय कुमार जायसवाल ,कल्याणबीघा ओपी प्रभारी और हरनौत थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से कई अहम सुराग जुटाए हैं। डीएसपी ने बताया कि मोकीमपुर गांव के बदमाशों द्वारा रुपये के विवाद में घर पर हमला कर फायरिंग की गई, जिसमें महिला की मौत हो गई है। परिजनों के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।

वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। खासकर इसलिए भी कि सोमवार की शाम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हरनौत प्रखंड के पाकड़ पंचायत के नूरनगर गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं। उससे पहले ही बदमाशों ने इस घटना को अंजाम देकर पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NSIT
Nsmch

नालंदा से राज की रिपोर्ट