LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar News:पावापुरी में जीआईपी वॉटर वर्ल्ड का भव्य उद्घाटन, पर्यटन को मिलेगा नया आयाम

Bihar News: बिहार के पर्यटन नक्शे पर अब एक और चमकता सितारा जुड़ गया है। पावापुरी स्थित जीआईपी मॉल परिसर में अत्याधुनिक "जीआईपी वॉटर वर्ल्ड" का भव्य शुभारंभ किया गया।...

पावापुरी में जीआईपी वॉटर वर्ल्ड
पावापुरी में जीआईपी वॉटर वर्ल्ड का भव्य उद्घाटन- फोटो : reporter

Bihar News: बिहार के पर्यटन नक्शे पर अब एक और चमकता सितारा जुड़ गया है। पावापुरी स्थित जीआईपी मॉल परिसर में अत्याधुनिक "जीआईपी वॉटर वर्ल्ड" का भव्य शुभारंभ किया गया। इस जल-पर्यटन केंद्र का उद्घाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार और जदयू के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर सिलाव नगर पंचायत अध्यक्ष जय लक्ष्मी, राजगीर विधायक कौशल किशोर, भाजपा नेता श्याम किशोर प्रसाद, पूर्व प्रमुख सुनील कुमार, पूर्व जिला पार्षद रणवीर सिंह सहित कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

बिहार को मिला पहला मॉडर्न वॉटर पार्क

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा कि बिहारवासियों को मिला यह वॉटर वर्ल्ड एक अनूठा उपहार है। इसे बनाने वाले जीआईपी ग्रुप के पांच भाई – विनोद, विनय, रंजीत, संजय और विपिन ने एकता और सामूहिकता की मिसाल कायम की है। यह वॉटर पार्क बिहार का सबसे आधुनिक और भव्य है।

NSIT
Nsmch

क्या है खास?

वॉटर पार्क में रोमांच और मस्ती की दुनिया बसाई गई है। मुख्य आकर्षणों में शामिल हैं: कैप्सूल वॉटर स्लाइड,पेंडुलम स्लाइड,फनल स्लाइड,स्पीड बॉडी स्लाइड,बेव स्लाइड,थीम बेस्ड रेन डांस,मल्टीलेन स्लाइड। इन सुविधाओं को लेकर स्थानीय लोग और पर्यटक बेहद उत्साहित हैं। यहां परिवारिक मनोरंजन और रोमांच का संगम होगा, जो बिहार के पर्यटन विकास में नया अध्याय जोड़ेगा।

टिकट दर और उद्घाटन तिथि

जनता के लिए 15 जून से खुलेगा वॉटर पार्क

सोमवार से शुक्रवार तक टिकट दर – ₹400

शनिवार व रविवार को – ₹500

इस मौके पर जीआईपी ग्रुप के निदेशक विनय कुमार ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

जीआईपी वॉटर वर्ल्ड न केवल नालंदा को नया पहचान देगा, बल्कि पूरे बिहार को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाई तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय