LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Bandh Today:सीएम के गृह जिले में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन,सड़कें जाम, बाजार बंद, चुनाव आयोग के खिलाफ तीखा विरोध

Bihar Bandh Today: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बुधवार को महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया।

Bihar Bandh Today
:सीएम के गृह जिले में महागठबंधन का शक्ति प्रदर्शन- फोटो : reporter

Bihar Bandh Today: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा में बुधवार को महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद का व्यापक असर देखा गया। बंद की सफलता को लेकर विपक्षी दलों ने जिस तरह की तैयारी की थी, वह सड़कों पर साफ नजर आई — बाजारों में सन्नाटा, स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति नगण्य और सड़कों पर प्रदर्शनकारियों का जनसैलाब।

बिहारशरीफ, हिलसा, राजगीर, एकंगरसराय और सिलाव जैसे प्रमुख कस्बों में सुबह से ही महागठबंधन के कार्यकर्ता झंडे-बैनर लेकर सड़कों पर उतर आए। बांस-बल्ले गाड़कर, टायर जलाकर और कई जगहों पर सड़क पर धरना देकर कार्यकर्ताओं ने पूरे जिले में आवागमन को ठप कर दिया। आमजन और वाहन चालकों को इस दौरान भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

Diarch GO

महागठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण पर तीखा विरोध जताया। उनका आरोप था कि यह अभियान केंद्र सरकार के इशारे पर, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और गरीब तबकों को मतदाता सूची से बाहर करने की सुनियोजित साजिश है। वक्ताओं ने इसे “वोटबंदी” की संज्ञा देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की जड़ें काटने का प्रयास है, और जनता इसे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

NSIT
Nsmch

प्रदर्शन के दौरान कई स्थानों पर बंद समर्थकों और स्थानीय लोगों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली। हालांकि, पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित रखने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती रही, ताकि बंद शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

बंद के कारण नालंदा जिले के बाजार पूरी तरह बंद रहे, और स्कूल-कॉलेजों में उपस्थिति नाममात्र की रही। बंद समर्थकों का कहना था कि यह सिर्फ एक प्रतीकात्मक विरोध नहीं है, बल्कि एक चेतावनी है कि अगर लोकतांत्रिक अधिकारों से किसी को वंचित किया गया, तो यह आंदोलन सड़क से संसद तक पहुंचेगा।

रिपोर्ट- राज पाण्डेय