LATEST NEWS

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी यह चेतावनी
  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ा संदेश
  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी

छात्र आंदोलन के मुकदमे वापस ले सरकार, मृत छात्रों के परिजनों को मिले 1 करोड़ मुआवजा : भाकपा

भाकपा माले ने छात्र आंदोलन के दौरान हिंसा फैलाने के आरोप में गिरफ्तार छात्रों पर किए मुकदमों को फौरन वापस लेने और प्रदर्शन के दौरान मारे गए छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये मुआवाजा देने की मांग की है.....

छात्र आंदोलन के मुकदमे वापस ले सरकार, मृत छात्रों के परिजनों
भाकपा की सरकार से मांग- फोटो : राज

Nalanda : बिहार के नालंदा स्थित बड़ी पहाड़ी के राहुल भवन में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस प्रेस वार्ता में नीट परीक्षा (NEET Exam), छात्र आंदोलन और राज्य के हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला गया। पार्टी नेताओं ने छात्र आंदोलन के दौरान दर्ज सभी मामलों को निरस्त करने, जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को भारी मुआवजा देने और लाठीचार्ज व गोलीबारी करने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

नीट पेपर लीक, दर्ज मुकदमे वापस लेने और अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

भाकपा के जिला सचिव राजकिशोर प्रसाद यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक और उसके विरोध में हुए छात्र आंदोलनों में शामिल छात्र-छात्राओं, छात्र संगठनों के नेताओं, विधायकों एवं अभिभावकों पर दर्ज सभी मुकदमों को सरकार बिना शर्त वापस ले। उन्होंने नीट छात्र हत्याकांड से जुड़े प्रत्येक मृतक छात्र के परिवार को 1-1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तत्काल देने की मांग की। साथ ही, उन्होंने यह आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और गोली चलाने वाले अधिकारियों की पहचान उजागर कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

जंतर-मंतर से लेकर देशभर के मुकदमे वापस हों, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का जिक्र

NSIT
Nsmch

भाकपा के वरिष्ठ नेता शिवकुमार यादव उर्फ सरदार जी ने बताया कि नीट परीक्षा परिणाम के बाद आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं की याद में सम्मेलन के दौरान एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने कहा कि छात्रों के व्यापक विरोध के बाद केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो स्वीकार कर लिया गया, लेकिन आंदोलनकारियों की अन्य प्रमुख मांगें अब भी अधूरी हैं। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देशभर में छात्र आंदोलनों के दौरान दर्ज सभी मुकदमों को तुरंत रद्द करने तथा प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने की जरूरत पर जोर दिया।

विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने और विधायक संदीप सौरभ को फंसाने की साजिश का आरोप

भाकपा नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार पर चुनिंदा राजनीतिक नेताओं को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में विपक्षी नेताओं की मनमानी गिरफ्तारियां की जा रही हैं, जिन पर तुरंत रोक लगनी चाहिए। पार्टी नेताओं ने दावा किया कि पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी के बाद अब भाकपा-माले विधायक संदीप सौरभ को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश रची जा रही है, जिसकी भाकपा कड़े शब्दों में निंदा करती है।

इस संवाददाता सम्मेलन में सत्येंद्र कृष्णम, मिथिलेश कुमार, रामभवन सिंह, गोपाल प्रसाद सिंह, ललन पासवान, राजेंद्र शर्मा और अनिल कुमार सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

राज की रिपोर्ट