LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : सीएम नीतीश के गृह जिले में सरकारी स्कूल बना 'मयखाना', सचिव के पति पर शराब पार्टी करने का आरोप

Bihar News : सीएम नीतीश के गृह जिले में सरकारी स्कूल बना 'मय

NALANDA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को लागू हुए बरसों बीत चुके हैं, लेकिन जमीनी हकीकत अक्सर सरकार और प्रशासन के दावों की पोल खोलती नजर आती है। ताजा मामला मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा से सामने आया है, जहाँ शिक्षा के पावन मंदिर सरकारी स्कूल के भीतर ही शराब की महफिल सजाई गई।  इसमें विद्यालय के सचिव के पति के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है। 

यह पूरा मामला बिहारशरीफ प्रखंड के  डुमरामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय का है। घटना महावीर जयंती के दिन की बताई जा रही है। एक तरफ जहाँ पूरा देश इस महान पर्व की पावनता में डूबा था। उसी समय इस विद्यालय के बरामदे पर कुछ युवक बेखौफ होकर 'जाम से जाम' टकरा रहे थे। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चार-पांच युवक स्कूल के बरामदे को अपना निजी मयखाना बना चुके हैं। उनके पास अंग्रेजी शराब की बोतलें और सिगरेट के पैकेट बिखरे पड़े हैं। 

Diarch GO

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस महफिल में स्कूल शिक्षा समिति की सचिव के पति अजीत कुमार के भी शामिल होने की बात बताई जा रही है। एक ऐसा व्यक्ति, जिसकी जिम्मेदारी स्कूल की व्यवस्थाओं को सुधारने में सहयोग देने की होनी चाहिए। वही इस कुकृत्य में संलिप्त पाया गया। जिस स्कूल परिसर में बच्चे शिक्षा ग्रहण करने आते हैं, वहाँ शराब की बोतलें खुलना समाज के लिए एक चिंताजनक संकेत है। 

इस वायरल वीडियो पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ब्रज बिहारी ने अपनी बेबसी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिसर की बाउंड्री वॉल (घेराबंदी) नहीं होने के कारण स्कूल बंद होने के बाद यहाँ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। उन्होंने पहले भी बाउंड्री निर्माण के लिए आवेदन दिया था। लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने का खामियाजा आज स्कूल की बदनामी के रूप में सामने आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी वन, नुरुल हक ने कहा है कि पुलिस को वायरल वीडियो प्राप्त हो गया है वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ शराबबंदी कानून के तहत कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch

राज की रिपोर्ट